विज्ञापन

EPFO ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, अब नहीं रुकेगी पेंशन, बस एक फोन कॉल पर घर बैठे जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट

Jeevan Pramaan Patra: EPFO पेंशनर्स अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की मुफ्त डोरस्टेप सर्विस से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. जानें फोन नंबर, Aadhaar Face ID का तरीका और जरूरी नियम.

EPFO ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, अब नहीं रुकेगी पेंशन, बस एक फोन कॉल पर घर बैठे जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट
Digital Life Certificate for Pensioners: अब एक फोन कॉल पर घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र

EPFO ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना और भी आसान कर दिया है. अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. ये काम घर बैठे स्मार्टफोन से हो जाएगा काम. आप सिर्फ एक फोन कॉल करके  मिनटों में यह काम कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की मदद से पेंशनर्स को मुफ्त डोरस्टेप जीवन प्रमाण पत्र सर्विस मिल रही है. इसके तहत डाकिया आपके घर आकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में मदद करेगा. 

इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को काफी राहत मिल सकती है.  जीवन प्रमाण पत्र  जमा नहीं कर पाने की वजह से उनकी पेंशन जो अटक जाती थी उसकी टेंशन अब खत्म हो सकती है.

एक फोन कॉल पर होगा काम, नहीं लगेगा कोई चार्ज

EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है. इसके लिए पेंशनर्स को IPPB के टोल-फ्री नंबर 033-22029000 पर कॉल करना होगा. इसके बाद डाकिया घर आकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा. इस सर्विस के लिए पेंशनर्स कोई चार्ज नहीं देना होगा. इसके साथ ही पेंशनर्स को सिर्फ लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक या दूसरे ऑफिस के चक्कर लगाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी.

हर साल  DLC जमा करना जरूरी

EPFO से पेंशन पाने वालों को हर साल यह प्रमाण देना होता है कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति जीवित है. इसके लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा किया जाता है. इसकी वैलिडिटी जमा करने की तारीख से एक साल तक रहती है.अगर समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता, तो पेंशन का भुगतान रुक सकता है. ऐसे में समय रहते सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है.

Aadhaar Face ID से भी जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स चाहें तो अपने स्मार्टफोन से भी घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. इसके लिए Aadhaar Face ID की मदद ली जा सकती है. इस प्रक्रिया में आधार से जुड़ी जानकारी और चेहरे की पहचान के जरिए पेंशनर का वेरीफिकेशन होता है.

ऑनलाइन DLC जमा करने के लिए पेंशनर्स के पास PPO नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए. इन डिटेल के बिना प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है.

30 नवंबर की डेडलाइन का रखें ध्यान

पेंशनर्स के लिए 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेडलाइन है. अगर कोई पेंशनर तय समय पर सर्टिफिकेट जमा नहीं करता, तो उसकी पेंशन रुक सकती है. पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. इसके बाद सर्टिफिकेट सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर (CPPC) तक पहुंचने और प्रक्रिया पूरी होने पर रुकी हुई पेंशन जारी की जा सकती है.

ऑफलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का तरीका

जो पेंशनर्स ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सकते, उनके लिए दूसरे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. वे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), रेलवे, UIDAI ऑफिस, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (PWA), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), दूरसंचार विभाग (DoT) और कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (CGDA) के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं.

इसलिए पेंशनर्स अपनी सुविधा के हिसाब से तरीका चुन सकते हैं, लेकिन समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करना न भूलें. वरना पेंशन का पैसा अटक सकता है जिससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें | आज 28 सितंबर को देशभर में लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, PF और पेंशन से जुड़े अटके काम का ऑन-द-स्पॉट होगा समाधान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO News, EPFO Pension, Digital Life Certificate, Digital Life Certificate For Pensioners, Jeevan Pramaan Patra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com