विज्ञापन

1 नवंबर से पेंशनर्स घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, सरकार देशभर में चलाएगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट DLC 5.0 कैंपेन

Jeevan Pramaan Patra: केंद्र सरकार 1 से 30 नवंबर तक 2,000 शहरों में DLC 5.0 अभियान चलाएगी. पेंशनर्श फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) जमा कर सकेंगे. पेंशनर्स को हेल्थ चेकअप और आधार अपडेट जैसी सर्विस भी मिलेगी.

1 नवंबर से पेंशनर्स घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, सरकार देशभर में चलाएगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट DLC 5.0 कैंपेन
Digital Life Certificate for Pensioners: अब चेहरा दिखाकर जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट, 1 नवंबर से शुरू हो रहा देश का सबसे बड़ा DLC कैंपेन.
NDTV इंडिया

Digital Life Certificate Campaign 2026: केंद्र सरकार 1 नवंबर से देशभर में अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान (DLC Campaign 5.0) चलाने जा रही है. इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी. वे अपने स्मार्टफोन से फेस स्कैन (Face Authentication) करके घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) जमा कर सकेंगे. इस अभियान के तहत 2.30 करोड़ डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान

बीते दिन कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर विभाग 1 से 30 नवंबर 2026 तक पांचवां देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान चलाएगा. यह अब तक का सबसे बड़ा DLC कैंपेन होगा. इसे देश के 2,000 शहरों और जिलों में आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा पेंशनर्श इस सुविधा का फायदा उठा सकें.

पेंशन पाने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी

दरअसल, पेंशन जारी रखने के लिए पेंशनर्श को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट  (Life Certificate Submission) जमा करना होता है. पहले इसके लिए आमतौर पर बैंक या संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था. लेकिन अब जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) के जरिए यह काम डिजिटल तरीके से किया जा सकता है. यह बायोमेट्रिक आधारित सुविधा है, जिसके जरिए पेंशनर्श अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा(DLC Online Submission 2026)  कर सकते हैं.

इस बार अभियान का खास फोकस फेस ऑथेंटिकेशन  पर रहेगा. इसकी मदद से पेंशनर्श अपने स्मार्टफोन के कैमरे से चेहरा स्कैन करके डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे. यह सुविधा Android और iOS दोनों तरह के स्मार्टफोन पर उपलब्ध है. खासतौर पर बुजुर्गों के लिए इसे आसान और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें.

कई सरकारी विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान

इस अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कई विभाग मिलकर काम करेंगे. इसमें पेंशन देने वाले बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (CGDA), दूरसंचार विभाग, रेलवे, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), राज्य सरकारें, UIDAI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय शामिल होंगे. इसका मकसद देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनर्श तक भी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा पहुंचाना है.

हेल्थ चेकअप से लेकर आधार अपडेट की मिसलेगी सुविधा

इस बार DLC कैंपेन को उत्सव के तौर पर चलाया जाएगा. इसके तहत पेंशनर्श को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के साथ कई दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इनमें हेल्थ चेकअप और आधार अपडेट जैसी सेवाएं शामिल हैं. जिन बुजुर्गों को घर से निकलने में परेशानी होती है, उनके लिए जरूरत के मुताबिक डोरस्टेप सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी.

पेंशनर्श की DLC से जुड़ी शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

देश भर में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत अधिकारी भी तैनात रहेंगे. सरकार ने इनके जरिए शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने पर जोर दिया है. इससे पेंशनर्श को सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | Bank Holiday: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली-छठ सहित कब-कब बैंकों की छुट्टी? देखें RBI हॉलिडे लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeevan Pramaan Patra, Jeevan Pramaan Patra Online, Digital Life Certificate For Pensioners, Life Certificate Face Authentication, Life Certificate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com