विज्ञापन

पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 30 नवंबर से पहले निपटा लें यह काम, वरना दिसंबर से रुक सकती है पेंशन

जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) जमा करने से चूके तो अगले महीने अटक सकता है पेंशन का पैसा.जानें UMANG ऐप और IPPB के जरिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate)जमा करने का सबसे आसान तरीका.

पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 30 नवंबर से पहले निपटा लें यह काम, वरना दिसंबर से रुक सकती है पेंशन
Digital Life Certificate for Pensioners: 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो अटक जाएगी पेंशन
NDTV इंडिया

पेंशनर्श के लिए नवंबर का महीना काफी जरूरी है. अगर आप भी हर महीने पेंशन का लाभ उठाते हैं, तो 30 नवंबर 2026 से पहले अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) यानी जीवन प्रमाण पत्र हर हाल में जमा कर दें. ऐसा नहीं करने पर दिसंबर से आपकी पेंशन अटक सकती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बैंक या पेंशन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे UMANG ऐप या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की फ्री डोरस्टेप सर्विस से यह काम पूरा कर सकते हैं.

पेंशन जारी रखने के लिए जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र

सरकारी पेंशन पाने वाले लोगों को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है. इसमें केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर्स के अलावा दूसरे सरकारी संगठनों के पेंशनर्स भी शामिल हैं. इस डिजिटल सर्टिफिकेट के जरिए यह वेरीफाई किया जाता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है. इसके बाद ही हर महीने पेंशन जारी रहती है.

30 नवंबर है जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख

इस साल 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई थी. वहीं, 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स 1 नवंबर 2026 से अपना सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. दोनों ही कैटेगरी के पेंशनर्स के लिए आखिरी तारीख   30 नवंबर 2026 (Life certificate deadline November 30) है.

घर बैठे UMANG ऐप से ऐसे जमा करें सर्टिफिकेट

पेंशनर्स UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. इसमें बैंक या पेंशन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की फ्री डोरस्टेप सर्विस भी उपलब्ध है. इसके जरिए पोस्ट ऑफिस से जुड़ी सुविधा लेकर घर पर ही जीवन प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है.

बैंक और CSC से भी मिलेगी सुविधा

अगर आप ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो दूसरे आसान ऑप्शन भी मौजूद हैं. ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विस देते हैं. इसके अलावा पेंशनर्स नजदीकी EPFO ऑफिस या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं.

लाइफ सर्टिफिकेट समय पर जमा नहीं किया तो क्या होगा?

अगर पेंशनर 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं, तो दिसंबर से उनकी पेंशन का भुगतान अस्थायी रूप से रुक सकता है. हालांकि, देरी से सर्टिफिकेट जमा करने पर कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी. सर्टिफिकेट जमा होने और सिस्टम में अपडेट होते ही रुकी हुई पेंशन का पैसा बकाया राशि के साथ अगले पेमेंट साइकल में खाते में भेज दिया जाएगा.


यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹69,000 न्यूनतम सैलरी और 5 प्रमोशन समेत रखीं ये 5 मांगें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeevan Pramaan Patra, Jeevan Pramaan Patra Online, Digital Life Certificate, Digital Life Certificate For Pensioners, Life Certificate Last Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com