विज्ञापन

दिल्‍ली-नोएडा में 10 रुपये वाली सिगरेट अब कितने की मिल रही है, एक पैकेट पर कितना बढ़ गया दाम?

Cigarettes Price Hike after Excise Tax: अब टैक्स बढ़ेगा तो सिगरेट्स की कीमतों में इजाफा हो सकता है. अक्सर देखा गया है कि कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का बोझ ग्राहकों पर डाल देती हैं.

दिल्‍ली-नोएडा में 10 रुपये वाली सिगरेट अब कितने की मिल रही है, एक पैकेट पर कितना बढ़ गया दाम?

Cigarettes Price Hike after Excise Tax: अगर आप भी सिगरेट के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके धुएं का मजा किरकिरा कर सकती है. बजट 2026 में सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर नकेल कसते हुए बड़ा फैसला लिया. इसके बाद कह सकते हैं कि सिगरेट पीना ना सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि अब आपकी जेब के लिए भी हानिकारक होने वाला है.

बजट 2026 में क्या हुआ ऐलान?

सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 40% GST के ऊपर अब भारी-भरकम एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) लगाने का ऐलान किया. यह सभी नए नियम 1 फरवरी से लागू हो चुके हैं. खास बात यह है कि टैक्स कितना लगेगा, यह निर्भर करेगा सिगरेट की लंबाई और फिल्टर के आधार पर. यानी सिगरेट जितनी लंबी होगी, टैक्स का बोझ उतना ही भारी होगा.

अब कितने की मिलेगी सिगरेट?

रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार के इस कदम से सिगरेट की कीमतों में 20% से लेकर 50% तक का उछाल आ सकता है. 10 रुपये वाली सिगरेट अब ₹12 या उससे ज्यादा में मिल सकती है. वहीं, 15 रुपये वाली सिगरेट की कीमत ₹18 से ₹19 तक जा सकती है. इसके अलावा 20 रुपये वाली प्रीमियम सिगरेट के लिए आपको 23 से 25 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं.

लंबाई के हिसाब से लगेगा टैक्स

  • छोटी सिगरेट (65mm तक): करीब ₹2 प्रति सिगरेट की बढ़ोतरी.
  • मीडियम सिगरेट (65-70mm): ₹3 से ₹4 तक का इजाफा.
  • प्रीमियम लंबी सिगरेट (70-75mm): सीधे ₹5 प्रति सिगरेट तक की महंगी हो सकती है.

अब टैक्स बढ़ेगा तो सिगरेट्स की कीमतों में इजाफा हो सकता है. अक्सर देखा गया है कि कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का बोझ ग्राहकों पर डाल देती हैं. सरकार भी चाहती है कि इस बढ़ोतरी के साथ तंबाकू के बाजार में टैक्स चोरी को रोकना और राजस्व बढ़ सके. हालांकि, इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो प्रीमियम और फ्लेवर्ड सिगरेट के शौकीन हैं.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cigarettes Price Hike After Excise Tax, Excise Tax, Excise Tax Collection, Budget 2026, Budget 2026 Beneficiaries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com