विज्ञापन

Bank Strike:28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI ने जारी की एडवाइजरी, हड़ताल से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Bank Strike September 2026: 28 से 30 सितंबर तक UFBU की तीन दिन की बैंक हड़ताल है. SBI ने ग्राहकों से जरूरी ब्रांच काम पहले निपटाने और ATM, YONO, UPI, डिजिटल बैंकिंग इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Bank Strike:28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI ने जारी की एडवाइजरी, हड़ताल से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
Upcoming Bank strike: 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो इसे फटाफट निपटाही लीजिए. क्योंकि 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशभर में तीन दिनों के लिए बैंक बंद रह सकते हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इन तीन दिनों के लिए देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इसी को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को किसी जरूरी काम के लिए परेशान न होना पड़े.

26-27 सितंबर को भी बैंक बंद

बता दें कि हड़ताल से ठीक पहले  यानी 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार है. ऐसे में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक ब्रांच में लगातार पांच दिन काम ठप हो सकता है. इसलिए जिन ग्राहकों को ब्रांच जाकर काम कराना है, उन्हें इसे पहले ही पूरा कर लेने की सलाह दी गई है.

SBI ने ग्राहकों को क्या कहा?

SBI ने ग्राहकों से कहा है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें. खासकर ऐसे काम जिनमें ब्रांच जाना जरूरी है या बैंक कर्मचारियों की मदद चाहिए, उन्हें 28 सितंबर से पहले पूरा करना बेहतर रहेगा.इसमें जरूरी लेनदेन, डॉक्यूमेंट जमा करना, चेक से जुड़े काम और दूसरे ब्रांच से जुड़े काम शामिल हैं.

ATM और ADWM से निकाल सकेंगे कैश

अगर आपको अचानक कैश की जरूरत है, तो SBI ने अपने ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाने के बजाय पास के ATM या  ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल  मशीन(ADWMs) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इसके अलावा, आप अपनी सुविधा के अनुसार पास के ग्राहक सेवा केंद्र (Customer Service Point) यान CSP सेंटर पर जाकर भी आसानी से कैश निकाल सकते हैं.

SBI का कहना है कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सर्विस जारी रखने की कोशिश की जाएगी, लेकिन ब्रांच में कर्मचारियों की मौजूदगी कम रहने पर काम पर असर पड़ सकता है.

UPI और YONO से डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल

जिन कामों के लिए ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है, उनके लिए ग्राहक डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.  SBI ने ग्राहकों को घर बैठे YONO, UPI, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसे चैनल इस्तेमाल करने को कहा है.इनसे आप आसानी से पैसे भेज सकते हैं, बिल भर सकते हैं और दूसरे जरूरी काम मिनटों में निपटा सकते हैं.वहीं, कैश निकालने या जमा करने के लिए आप पास के ATM और ADWM मशीन की मदद ले सकते हैं.

हालांकि, सभी बैंकिंग काम डिजिटल तरीके से नहीं हो सकते. जिन सर्विस में फिजिकल डॉक्यूमेंट, चेक से जुड़ी प्रक्रिया या बैंक कर्मचारी की मदद जरूरी है, उनमें देरी हो सकती है. इसलिए ऐसे कामों को  समय रहते करा लीजिए .इसे आखिरी समय तक टालना ठीक नहीं रहेगा.

बैंक हड़ताल का पूरा शेड्यूल

यह 28 से 30 सितंबर की हड़ताल बैंक यूनियनों (UFBU) के विरोध प्रदर्शन से पहले 11 सितंबर को भी एक दिन की देशव्यापी हड़ताल हुई थी. यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी. UFBU में सात प्रमुख बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियन शामिल हैं, जो मिलकर यह विरोध कर रही हैं.इनकी मुख्य मांगें हफ्ते में 5 दिन काम (5-Day Work Week) लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के मुद्दों को सुलझाना हैं.

आपको अभी क्या करना चाहिए?

  • 28 सितंबर से पहले ब्रांच से जुड़े जरूरी काम निपटा लें.

  • चेक, दस्तावेज और दूसरे फिजिकल काम पहले करा लें.
  • कैश की जरूरत है तो ATM या ADWM का इस्तेमाल करें.
  • ऑनलाइन पेमेंट और पैसे ट्रांसफर के लिए UPI, YONO और इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-  Bank Strike: 28 सितंबर से फिर देशव्यापी बैंक हड़ताल, 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, अटक जाएंगे ये जरूरी काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Strike, Bank Strike September 2026, Bank Employee Strike, Upcoming Bank Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com