विज्ञापन

Bank Strike Today: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल,11 सितंबर को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट करें चेक

September 11 bank employees strike: 11 सितंबर 2026 को देशभर के बैंकों में हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है. इसके बाद दूसरे शनिवार, रविवार के कारण बैंकों में छुट्टियों का लंबा सिलसिला रहेगा. जानिए कौन सी बैंक सेवाएं चालू रहेंगी.

Bank Strike Today: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल,11 सितंबर को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट करें चेक
Nationwide bank strike in september 2026: 11 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट सूची में बैंक की छुट्टी नहीं है.

Bank Strike on September 11, 2026: 11 सितंबर 2026 को अगर आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है, तो घर से निकलने से पहले ये जरूर जान लें कि आज बैंक खुला है या नहीं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की तरफ से आज देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है. इसके चलते देशभर के सरकारी और कई बड़े बैंकों में कामकाज अटक सकता है या ताला लटका मिल सकता है. इसके अलावा कई शहरों में छुट्टियों का लंबा सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है.

आइए जानते हैं आपके शहर में आज 11 सितंबर को हड़ताल की वजह से बैंक खुला है या बंद. अगर बैंक बंद है तो कौन-कौन से काम अटक सकते हैं और किस काम को आप आराम से घर बैठे कर पाएंगे...

आज बैंक खुले हैं या बंद?

देश भर में हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे बड़े सरकारी बैंकों की शाखाओं में काम ठप रह सकता है. भले, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर में आज बैंक की छुट्टी नहीं दी गई है. लेकिन हड़ताल की वजह से अलग-अलग जगहों पर बैंक में काम पर असर पड़ सकता है.

दिल्ली में आज बैंक खुले हैं या नहीं?

दिल्ली में BRICS समिट की वजह से सरकारी ऑफिस बंद हैं, लेकिन RBI के नियमों के मुताबिक, दिल्ली में कोई बैंक हॉलिडे नहीं है. फिर भी हड़ताल के चलते यहां भी बैंकों के काम में रुकावट आ सकती है.

SBI और PNB ने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि बैंक शाखाओं का काम प्रभावित हो सकता है, लेकिन ऑनलाइन सर्विस चालू रहेंगी.

हड़ताल के बाद बैंक में छुट्टियों का लंबा सिलसिला

आज 11 सितंबर की हड़ताल के ठीक बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसकी वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 13 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. वहीं 14 सितंबर को कई राज्यों में धार्मिक त्योहारों की वजह से  बैंक की छुट्टी रहेगी. इस तरह ग्राहकों को लगातार तीन से चार दिनों तक बैंक काउंटर वाले कामों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

हड़ताल के चलते बैक में कौन-कौन से काम अटकेंगे?

अगर आप बैंक ब्रांच जाते हैं, तो आज काउंटर पर होने वाले कई जरूरी काम रुक जाएंगे. आप ब्रांच जाकर नकद यानी कैश जमा नहीं करा पाएंगे. चेक क्लियरिंग का काम पूरी तरह अटक जाएगा. इसके अलावा डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट कराना, केवाईसी (KYC) डॉक्यूमेंट जमा करना और ब्रांच से जुड़े नए अकाउंट खोलने जैसे काम नहीं हो सकेंगे. इतना ही नहीं कई शहरों में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद भी मिल सकती हैं.

बैंक कर्मचारी आखिर क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

बैंक कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग 5-डे बैंकिंग को लेकर  है. बैंक यूनियन चाहती है कि हफ्ते में केवल 5 दिन काम हो और हर शनिवार को छुट्टी मिले. फिलहाल केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं. पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं.

बैंक बंद होने पर घर बैठे कैसे निपटाएं जरूरी काम?

बैंक  भले ही बंद हों, लेकिन आपकी रोजमर्रा की बैंकिंग बिल्कुल नहीं रुकेगी. आप डिजिटल बैंकिंग से अपने सारे काम आसानी से निपटा सकते हैं. 

  • Google Pay, PhonePe, Paytm और UPI के जरिए पैसे भेजना या पेमेंट करना पूरी तरह चालू रहेगा.
  • कैश की जरूरत हो तो आप नजदीकी ATM या ADWM मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि कैश भरने का काम अलग एजेंसियों के पास होता है.
  • क्रेडिट-डेबिट कार्ड और बिल पेमेंट जैसी ऑटोमेटेड सर्विस भी बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी.
  • पैसे भेजने के लिए एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • बिजली-पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज और दूसरे पेमेंट भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं. 
  • खरीदारी या पेट्रोल पंप पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट भी किया जा सकता है.

यानी आप 24x7 चलने वाली नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और SBI YONO के जरिए आप NEFT, RTGS, IMPS से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट मैनेज कर सकते हैं और ऑनलाइन चेकबुक की रिक्वेस्ट भी दे सकते हैं.फिर भी अगर आपका काम सिर्फ बैंक जाकर ही हो सकता है, तो निकलने से पहले अपने बैंक से फोन पर छुट्टी के बारे में पता कर लेना बेहतर है. 

ये भी पढ़ें- Bank Holiday: 11 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Strike News, Bank Strike Today, Bank Union Strike 2026 , Nationwide Bank Strike 2026, Bank Holiday Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com