विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की फाइव-डे वर्किंग की मांग, MP में 7 हजार बैंक बंद, बाद में भी हड़ताल की चेतावनी

फाइव डे वर्किंग और दो वीकऑफ की मांग पर MP-CG में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. MP में 8707 में से 7000 शाखाएं बंद हैं, 42 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इसके अलावा आज 5500 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है.

बैंक कर्मचारियों की फाइव-डे वर्किंग की मांग, MP में 7 हजार बैंक बंद, बाद में भी हड़ताल की चेतावनी
रायपुर में बैंक कर्मचारी कर रहे हड़ताल.
NDTV
  • , MP में 8707 में से 7000 शाखा बंद, 42 हजार कर्मचारी सड़क पर.
  • नकद जमा-निकासी, चेक, FD, सरकारी खजाना प्रभावित.
  • रोज के 5500 करोड़ कारोबार ठप, सैलरी कटवाकर कर रहे हड़ताल.

देशभर के बैंक कर्मचारी फाइव डे वर्किंग और सप्ताह में दो वीकऑफ की मांग रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बैंक कर्मी सड़क पर उतर आए हैं. उनका कहना है कि केंद्र सरकार उनकी मांग नहीं सुन रही है. सप्ताह में पांच दिन काम करने की मांग पर कहना है कि वह 40 मिनट काम करने को तैयार है.

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार अन्य विभागों में तो 5 दिन काम करना पड़ता है और दो वीक ऑफ मिलते हैं. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों काक हना है कि 5 डे वर्किंग से सिर्फ बड़े लोगों को असर होगा, आम जनता को कोई असर नहीं पड़ेगा.  हड़ताल से लगभग 5,500 करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार प्रभावित हुआ.

एमपी में कुल 8707 बैंक

मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के चेयरमैन मोहनकृष्ण शुक्ला ने बताया, 'सूबे की कुल 8,707 बैंक शाखाओं में से लगभग 7,000 शाखाओं के करीब 42,000 कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए. इनमें 12 सरकारी बैंकों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सहकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं.'

उन्होंने कहा कि हड़ताल से बैंक शाखाओं में नकदी जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा (एफडी) योजनाओं का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं.

आगे भी जाएंगे हड़ताल पर

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो 26, 27,28 सितंबर को कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर  जाएंगे. साथ ही 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.

एमपी में आज 7 हजार बैंक बंद हैं और 40,000 कर्मचारी सड़क पर हैं. इन बैंक कर्मियों ने हड़ताल के लिए आज अपनी सैलरी तक कटवा दी है.

रायपुर में भी बैंक कर्मियों की हड़ताल

देशव्यापी हड़ताल में छत्तीसगढ़ के बैंककर्मी भी शामिल हैं, जिसका असर भी राज्य में दिख रहा है. शहरी और ग्रामीण बैंकों में काम ठप हो गया है. रायपुर में मोतिबाग के पास इकट्ठा होकर बैंक कर्मी प्रदर्शन भी कर रहे हैं. बैंक कर्मचारी 5 डे वर्किंग और डबल वीक ऑफ की मांग कर रहे हैं. ऑल इंडिया और रीजनल बैंक एम्पलाई संगठन हड़ताल कर रहा है. आज हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन तक बैंकों में काम बंद रहने का दावा किया जा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- MP: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Employees Strike, Bank Employees Strike New, Bank Close, Bank Employees Strike News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com