विज्ञापन

Bank Holiday Today: जन्माष्टमी के मौके पर आज बैंक खुला है या बंद? 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक

Bank holiday on Janmashtami 2026: आज कई शहरों में जन्माष्टमी के चलते बैंक बंद हैं. हालांकि देशभर में बैंक की छुट्टी नहीं है. कई बार एक शहर में बैंक बंद रहता है, जबकि दूसरे शहर में कामकाज जारी रहता है. इसलिए RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Bank Holiday Today: जन्माष्टमी के मौके पर आज बैंक खुला है या बंद? 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक
Janmashtami bank holiday today: आज 4 सितंबर को बैंक खुला है या बंद?

Is Today Bank Holiday: अगर आप आज यानी शुक्रवार 4 सितंबर को किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर पता कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं (Banks Open or Closed Today). भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट (RBI Holiday list) के मुताबिक, आज कई शहरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे. लेकिन बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. कई बार एक शहर में बैंक बंद रहता है, जबकि दूसरे शहर में बैंक में कामकाज जारी रहता है.

ऐसे में अगर आपको कन्फ्यूजन है कि आज आपके शहर में बैंक खुला है या बंद तो  घर से निकलने से पहले RBI हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप बिना छुट्टी की पता लगाए बैंक ब्रांच पहुंच गए लेकिन वहां ताला लटका मिले और आपको परेशान होकर वापस आना पड़े.

आज 4 सितंबर को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

RBI की सितंबर महीने के लिए जारी हॉलिडे लिस्ट  के अनुसार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद हैं.इन शहरों में SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB और दूसरे बैंकों ब्रांच में आज छुट्टी रहेंगी. 

आज किन-किन जगहों पर बैंक खुले रहेंगे?

बता दें कि आज जन्माष्टमी की छुट्टी देश भर के बैंकों में नहीं है. दिल्ली, मुंबई, नागपुर और बेंगलुरु जैसे शहरों में आज बैंक खुले रहेंगे. इसलिए अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो बैंकिंग से जुड़ें काम ब्रांच में जाकर करवा सकते हैं.  बैंक की छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. इसलिए एक बार अपने नजदीकी बैंक से कॉल करके भी ये कंफर्म कर लें कि आज बैंक खुला है या नहीं.

कल शनिवार को बैंक खुलेगा या नहीं?

अगर आपका काम आज नहीं हो पाया, तो कल यानी 5 सितंबर को बैंक जा सकते हैं.कल महीने का पहला शनिवार है. इसलिए कल बैंक खुले रहेंगे.बता दें कि बैंक हर शनिवार को बंद नहीं रहते.सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक की छुट्टी होती है. इसलिए कल के बाद रविवार, 6 सितंबर को भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 

सितंबर में आगे कब-कब रहेगी बांकों की छुट्टियां? (September Bank Holiday 2026)

सितंबर महीने में जन्माष्टमी के बाद भी देश के कई शहरों में अलग-अलग वजहों से बैंक बंद  हो सकते हैं. यहां जानिए इस महीने आने वाले दिनों में कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं. 

  • 11 सितंबर: जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर गुवाहाटी में छुट्टी रहेगी. यह महीने का दूसरा शनिवार भी है, इसलिए इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के मौके पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में छुट्टी  है.
  • 22 सितंबर: कर्मा पूजा का त्योहार होने के कारण इस दिन रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 25 सितंबर: इंद्रजात्रा के पावन अवसर पर गंगटोक में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 26 सितंबर: यह महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद है तो इस तरह निपटांए जरूरी काम

बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंक की सभी सर्विस बंद हो जाएंगी. अगर आपको कैश निकालने हैं, तो ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. UPI से पेमेंट और पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं.

मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बैलेंस चेक करना, पैसे ट्रांसफर करना, लॉकर एक्सेस करने और दूसरे ऑनलाइन काम किए जा सकते हैं. हालांकि, अगर डॉक्यूमेंट जमा करने, लॉकर खोलने या किसी दूसरे ऐसे काम हैं जिसके लिए ब्रांच जाना जरूरी है, तो आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- Bank Strike: बैंकों में 11 सितंबर ही नहीं, इन तारीखों को भी हड़ताल, जानिए 5-डे बैंकिंग समेत क्‍या हैं बैंककर्मियों की मांगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday Today, RBI Bank Holiday List, September Bank Holidays List, Bank Holiday In September, Janmashtami Bank Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com