विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 19 सितंबर, शनिवार को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले दूर कर लें कन्फ्यूजन

Bank Holidays Saturday: बता दें कि आज 19 सितंबर को महीने का तीसरा शनिवार है. आरबीआई की शनिवार की छुट्टी के नियम के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

Bank Holiday Today: आज 19 सितंबर, शनिवार को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले दूर कर लें कन्फ्यूजन

Bank Holiday on 19 September: अगर आपको SBI, HDFC, PNB और ICICI या किसी दूसरे बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले यह चेक कर लें कि आज बैंक खुला है या नहीं. आज शनिवार है इसलिए लोगों के बीच इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि आज बैंक में काम होगा या छुट्टी रहेगी.  ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने बैंक ब्रांच और आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) जरूर देख लें.बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.

आज बैंक खुला है या बंद?

अगर आज शनिवार को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज 19 सितंबर को देश भर में बैंक शाखाएं खुली हुई हैं. दरअसल आज महीने का तीसरा शनिवार है. रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक में कामकाज सामान्य रूप से चलता है.

क्या कल 20 सितंबर को बैंक खुलेगा?

आज तो आपका काम ब्रांच जाकर हो जाएगा, लेकिन कल 20 सितंबर को रविवार होने के कारण देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे. रविवार को बैंकों में वीकेंड की वजह से छुट्टी होती है. ऐसे में अगर आपका ऐसा कोई काम बचा है जिसके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी है, जैसे कैश जमा करना, चेक क्लियरेंस या कोई डॉक्यूमेंट जमा करना, तो उसे आज ही निपटा लें. वरना फिर आपको सोमवार 21 सितंबर का इंतजार करना पड़ेगा.

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंकों में कई छुट्टियां रहने वाली हैं. 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच अलग-अलग शहरों में कुल 6 दिन बैंक बंद रहेगा...यहां जानें कब-कब और कहां कहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है...

  • 21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव की जयंती और श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 सितंबर (मंगलवार): कर्म पूजा के मौके पर रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में कामकाज बंद रहेगा.
  • 25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा के उपलक्ष्य में गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 सितंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 सितंबर (रविवार): पूरे देश में रविवार की वजह से वीकेंड हॉलिडे रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holidays Saturday, Bank Holidays This Month, Bank Holiday Today, RBI Bank Holiday List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com