विज्ञापन

Bank Open or Not Today: आज 23 सितंबर इस राज्‍य में बैंकों में छुट्टी, जानिए आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद

बैंक से जुड़े किसी काम के लिए आप आज 23 सितंबर, बुधवार को अगर बैंक जाने वाले हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर हो सकती है. देश के कुछ हिस्‍सों में आज बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. जानिए बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे या नहीं.

Bank Open or Not Today: आज 23 सितंबर इस राज्‍य में बैंकों में छुट्टी, जानिए आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद
Bank Open or Close: आज बैंक खुला है या बंद
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Bank open or close today: अगर आपको आज यानी 23 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले अपने इलाके की बैंक शाखा की छुट्टी जरूर चेक कर लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 23 सितंबर को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे. इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

अगर आपको बैंक शाखा में जाकर चेक जमा करना, दस्तावेज जमा करना, कैश से जुड़ा काम या कोई दूसरा ब्रांच संबंधी काम करना है, तो इसे अगले दिन के लिए टालना पड़ सकता है.

 जम्मू और श्रीनगर में क्यों है बैंक की छुट्टी?

23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश है. इसी वजह से जम्मू और श्रीनगर समेत जम्मू-कश्मीर के संबंधित इलाकों में सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.

महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिरी शासक महाराजा थे और डोगरा राजवंश से संबंधित थे. उनकी जयंती को जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक और राजपत्रित अवकाश के तौर पर मनाया जाता है.

बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

23 सितंबर की छुट्टी पूरे देश के लिए नहीं है. उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात और झारखंड समेत दूसरे राज्यों में बैंक शाखाएं सामान्य समय के मुताबिक काम करेंगी.

यानी अगर आप इन राज्यों में हैं तो 23 सितंबर को बैंक जाकर अपना सामान्य काम करा सकते हैं.

 बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा डिजिटल काम

जिन इलाकों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहां भी ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक ATM, कैश रिसाइकलर, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान भी सामान्य तौर पर जारी रहेगा. इसलिए शाखा में जाकर होने वाले कामों के अलावा रोजमर्रा के कई बैंकिंग लेनदेन डिजिटल माध्यम से किए जा सकते हैं.

 बैंक हॉलिडे स्थानीय छुट्टियों पर निर्भर

RBI की बैंक छुट्टियों की सूची में कई छुट्टियां स्थानीय त्योहार, जयंती और क्षेत्रीय आयोजनों के आधार पर तय होती हैं. इसलिए किसी एक राज्य में बैंक बंद होने का मतलब ये नहीं है कि उसी दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

ऐसे में बैंक शाखा से जुड़ा जरूरी काम करने से पहले अपने शहर या शाखा की छुट्टी की जानकारी देखना बेहतर है.

ये भी पढ़ें: CNG New Rules: कार में भरवानी है CNG तो ये सर्टिफिकेट जरूरी, IGL का नया नियम- अब ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा फ्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday Today, Bank Open Or Not Toady, Bank Open Or Close Today, Rbi Bank Holiday, Banks Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com