Bank Open or Close Today: नौकरीपेशा लोग हों या प्रोफेशनल्स या फिर अपना कारोबार करने वाले लोग... हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक, 5 दिन की जिंदगी भाग-दौड़ भरी रहती है. और फिर आता है, 2 दिन का वीकेंड. शनिवार और रविवार थोड़ा सुकून तो लेकर आता है, लेकिन कुछ जरूरी काम भी तो निपटाने होते हैं. जैसे कि बैंक से जुड़ा कोई महत्वूर्ण काम. दिक्कत ये है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं रहते. अगर आपने आज 21 नवंबर, शनिवार को बैंक जाने का सोच रखा है तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद.
आज 21 नवंबर को बैंकों में छुट्टी तो नहीं?
केंद्रीय बैंक RBI के नियमों के मुताबिक, देशभर में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं.
21 नवंबर 2026 को महीने का तीसरा शनिवार है. इसलिए आज सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में छुट्टी नहीं रहेगी.
महीने का तीसरा शनिवार होने के चले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज खुले रहेंगे.
हालांकि कल 22 नवंबर को रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ऐसे में आपको जरूरी काम हो तो आज ही निपटा लेना सही रहेगा.
यह भी पढ़ें | FD Laddering: एफडी में निवेश का स्मार्ट तरीका, ब्याज भी मिलेगा और पैसों की कमी भी नहीं होगी
इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
इस महीने कुछ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अब जैसे कि कल, 22 नवंबर को देशभर में रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
इसके बाद 23 नवंबर को मेघालय के शिलांग में सेंग कुट स्नेम के मौके पर बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी.
24 नवंबर को कई शहरों में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा के चलते बैंक बंद रहेंगे.
इनमें नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, आइजोल, बेलापुर,हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं.
27 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कनकदास जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे.
वहीं 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार रहने के कारण बैंक बंद रहेंगे. 29 नवंबर को देशभर में रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
बैंक बंद हो तो ऐसे निपटाएं जरूरी काम
जिस भी दिन बैंक की शाखाएं बंद हों, उस दिन ग्राहकों के सारे काम रुक जाएं, ऐसा नहीं है. बैंक बंद होने की स्थिति में डिजिटल बैंकिंग है न, इसके तहत कई सुविधाएं मिलती रहती हैं. अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. कैश का काम है तो एटीएम से कैश भी निकाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें | FD से कमाई: 65 हजार रुपये की 3 साल की एफडी पर कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज? SBI, PNB, HDFC नहीं ये 2 बैंक दे रह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं