Bank Holiday On 23 November:
नवंबर का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है और इस दौरान अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. 23 से 29 नवंबर के बीच गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और कनकदास जयंती जैसे त्योहारों के चलते बैंक कुछ राज्यों और शहरों बैंक में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी भी रहेगी. ऐसे में इस हफ्ते अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो जान लें कि अपने शहर में आज 23 नवंबर को बैंक खुला है या नहीं . घर से निकलने से पहले RBI के तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें जिससे आपको पहले ही पता लगा जाएगा कि कब-कब कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां जानिए इस हफ्ते 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर को कहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है.
23 नवंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?
सोमवार, 23 नवंबर को मेघालय में सेंग कुट स्नेम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. यह मेघालय का स्थानीय त्योहार है. इस वजह से शिलॉन्ग समेत राज्य के संबंधित बैंकिंग क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. हालांकि आज सोमवार, 23 नवंबर को देशभर में बैंक खुले रहेंगे.
मेघालय के बाहर बाकी शहरों में जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, बेंगलुरु समेत आज बैंक का काम सामान्य रूप से होगा. अगर आप शिलॉन्ग या मेघालय के किसी दूसरे संबंधित बैंकिंग क्षेत्र में हैं, तो आज बैंक जाने से पहले छुट्टी का ध्यान जरूर रखें.
24 नवंबर को कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
मंगलवार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, इस दिन आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
इसका मतलब है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा.
25 और 26 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे?
25 नवंबर, बुधवार और 26 नवंबर, गुरुवार को इस लिस्ट के मुताबिक कोई बैंक छुट्टी नहीं है. इन दोनों दिनों में सामान्य रूप से बैंक शाखाओं में कामकाज होगा.
27 नवंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?
शुक्रवार, 27 नवंबर को कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन बेंगलुरु समेत राज्य के संबंधित बैंकिंग क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. दूसरे राज्यों में बैंक खुले रहेंगे.
28 और 29 नवंबर को भी रहेगी बैंक की छुट्टी
शनिवार, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं.इसके अगले दिन यानी रविवार, 29 नवंबर को भी पूरे देश में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इस तरह 28 और 29 नवंबर को सभी राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
बैंक की छुट्टी के बाद भी काम करती रहेंगी ये बैंकिंग सर्विस
बैंक की छुट्टी के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सर्विस आमतौर पर चालू रहती हैं. हालांकि, छुट्टी के दिन ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे.
बता दें कि RBI हर साल जनवरी में बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है. सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक में लिस्ट के मुताबिक छुट्टियां होती हैं. फिर भी बैंक जाने से पहले एक बार अपने अपने नजदीकी ब्रांच से छुट्टी के बारे में कंफर्म कर लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: क्या 3.833 होगा फिटमेंट फैक्टर? 69,000 रुपये हो सकती है मिनिमम सैलरी, एरियर पर बड़ा अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं