आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी है. अमरावती रेलवे स्टेशन भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जैसा ट्रांसपोर्ट हब होगा. इस परियोजना की लागत 2245 करोड़ रुपये है. 1500 एकड़ के विशाल परिसर में ये रेलवे स्टेशन बन रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में शुमार होगा. इस रेलवे स्टेशन में 24 हाईटेक प्लेटफॉर्म और वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसे 4 एडवांस्ड टर्मिनल होंगे. अमरावती स्टेशन को अगले 40-50 साल को जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. यहां रोजाना 3 लाख से अधिक रेलयात्री बिना किसी भीड़ के आवाजाही कर पाएंगे. रेलवे स्टेशन के लिए कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा रेलवे पुल भी बन रहा है. ये पुल बेजोड़ इंजीनियरिंग के साथ सबसे लंबे रेल पुलों में से एक होगा.
अमरावती के लिए 57 किमी लंबी नई ब्रॉड गेज लाइन
अमरावती को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए एर्रुपालेम-अमरावती-नंबूरू के बीच 57 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन भी बिछाई जा रही है. अमरावती तक लोकल कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो लाइन भी बनाई जाएगी. इस रेलवे स्टेशन से रेलवे लाइनों की बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी ऐसी होगी कि दक्षिण भारत के बड़े शहर एक से दो घंटे की जद में होंगे. हैदराबाद तक 70 मिनट, चेन्नई तक 112 मिनट और बेंगलुरु भी दो घंटे में पहुंचने की तैयारी है. कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों तक इसकी सीधी कनेक्टिविटी होगी.
अमरावती रेलवे स्टेशन कब तक बनेगा
आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने अमरावती रेलवे स्टेशन परियोजना के लिए रेलवे की जमीन की पहचान कर 80 फीसदी भूमि ग्रहण कर लिया गया है. इस मेगा प्रोजेक्ट को दो-तीन साल में पूरा करने का टारगेट है.आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में पर्यटन, रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास के लिहाज से ये गेमचेंजर होगा.
- 1500 एकड़ में पूरा रेलवे स्टेशन
- 24 प्लेटफॉर्म और 4 बड़े यात्री टर्मिनल
- 3 लाख से अधिक यात्री क्षमता
- 2245 करोड़ खर्च
- 57 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन
- 3.2 किमी लंबा रेलवे पुल कृष्णा नदी पर
अमरावती रेलवे स्टेशन की खूबियां- सेमी हाईस्पीड ट्रैक
अमरावती में अल्ट्रा स्मूथ अलाइनमेंट के साथ सेमी हाईस्पीड की क्षमता वाला रेल ट्रैक बनेगा. ट्रैक डिजाइन से अनावश्यक घुमावदार मोड़ नहीं होंगे.इससे ट्रेनें बिना रफ्तार धीमी किए फुल स्पीड में स्टेशन से गुजर पाएंगी. अमरावती रेलवे सेक्शन स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच से लैस होगी. कोहरे जैसे खराब मौसम और इमरजेंसी की हालत में भी ट्रेनों की टक्कर का खतरा नहीं होगा. इस रेल मार्ग हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल कर डिजाइन किया जा रहा है. अमरावती स्टेशन और रेलवे पुल कृष्णा नदी के पास है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए 100 साल के डेटा का इस्तेमाल कर इसे फ्लड प्रूफ बनाया जा रहा है.
पर्यावरण पर फोकस रेलवे स्टेशन में
अमरावती की हाईटेक रेलवे लाइन से कोंडापल्ली वन क्षेत्र को कोई खतरा नहीं होगा और ये 6 करोड़ किलो CO2 गैस की बचत करेगा जो 25 लाख पेड़ के बराबर है. स्टेशन की विशाल छत, प्लेटफॉर्म दीवारें और पार्किंग एरिया पर सोलर पैनल सिस्टम होंगे. अमरावती स्टेशन अपनी बिजली की जरूरत खुद पूरी करेगा.स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग, छत के पंखे और सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम होगा.
पारीताला में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब
पारीताला में एक अत्याधुनिक मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल भी होगा. यह सीधे नेशनल हाईवे (NH-65) से जुड़ा होगा. मछलीपट्टनम बंदरगाह को सीधे रेलमार्ग से कनेक्टिविटी देगा. इससे माल ढुलाई बेहद तेज और सस्ती होगी. अमरावती रेलवे स्टेशन में रेलयात्रियों के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और कई भाषाओं वाले ई टिकटिंग पोर्टल होंगे. पूरे स्टेशन परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट वाईफाई के जरिये होगी. लैपटौप चार्जिंग स्टेशन के साथ वर्क फ्रॉम स्टेशन की सुविधा दी जाएगी. भीड़ वाले क्षेत्रों में शुद्ध साफ हवा के लिए उन्नत वेंटिलेशन और एअर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे.
Great news for Andhra Pradesh 🇮🇳! India is planning its largest railway station near Amaravati. The station will have 24 platforms and 4 terminals, with space to welcome around 3 lakh - 300 000 - passengers every day. It will have an airport-style design focused on comfort and smooth travel. The project also includes a new 57 km broad-gauge line and a 3.2 km bridge over the Krishna River. These will connect Amaravati with cities like Hyderabad, Chennai and Bengaluru, making journeys easier for families, students and travellers. It is also expected to support local growth and bring more opportunities to the region. It's exciting to see how infrastructure - rail, roads, airports, ports - improve in India under Narendra Modi. Its similarly good to see the speed of development in Andhra under Nara Chandrababu Naidu. A big toward modern, convenient travel in India!
— Erik Solheim (@ErikSolheim) November 13, 2026
अभी भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहां है
रेलवे प्लेटफॉर्म और एरिया के हिसाब से अभी बंगाल का हावड़ा जंक्शन सबसे बड़ा और बिजी रेलवे स्टेशन है. इसमें कुल 24 प्लेटफॉर्म के साथ 25 रेलवे ट्रैक हैं. फिर सियालदह, कोलकाताऔर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का नंबर आता है.प्लेटफॉर्म की लंबाई के आधार पर श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. हुबली स्टेशन पर दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. ये 1507 मीटर लंबा है.
अमरावती में कौन से बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट
आंध्र प्रदेश और केंद्र सरकार अमरावती को भविष्य की ग्रीनफील्ड मेगा सिटी के तौर पर विकसित कर रहे हैं. यहां सचिवालय और सरकारी विभागों के लिए 5 विशाल टॉवर बन रहे हैं, जो 49 मंजिला तक होंगे. वर्ल्ड फेमस आर्किटेक्ट फर्म फॉस्टर + पार्टनर्स के डिजाइन पर आधुनिक विधानसभा और बौद्ध स्तूप के आकार वाली हाई कोर्ट बिल्डिंग भी बन रही है. राजधानी में कामकाज के लिए 2534 करोड़ की लागत से 11 विशाल टॉवर वाला सेंट्रल गवर्नमेंट कांप्लेक्स होगा.
अमरावती आउटर रिंग रोड की तैयारी
अमरावती में 190 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड आउटर रिंग रोड बनाया जा रहा है. ये रिंग रोड अमरावती को विजयवाड़ा, गुंटूर, तेनाली और विजयवाड़ा एयरपोर्ट से सीधे कनेक्ट करेगा. इससे भारी ट्रैफिक को शहर के बाहर ही निकल जाएगा. अमरावती के मुख्य राजधानी क्षेत्र को सीधे नेशनल हाईवे (NH-16) से जोड़ने वाली कैपिटल रोड भी होगी. प्रकाशम बैराज के पास कृष्णा नदी पर 320 मीटर लंबा केबल ब्रिज 593 करोड़ रुपये से बन रहा है.

Amaravati Railway Station
ये भी पढ़ें - बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन का प्लान तैयार, 270 किमी तक सुरंग से गुजरेगी ट्रेन; लेह में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेशन
अमरावती -हाईटेक कैपिटल सिटी
अमरावती भारत का ऐसा पहला शहर होगा, जहां सड़कों को बार-बार खुदाई की झंझट नहीं होगा. शहर भर में जमीन के नीचे इंटीग्रेटेड यूटिलिटी डक्ट बिछ रहे है. बरसात के पानी,पीने का पानी, गैस, बिजली की केबल और हाईस्पीड इंटरनेट ऑप्टिकल फाइबर सब कुछ अंडरग्राउंड होगा.अमरावती को 9 स्पेशल इकोनॉमिक जोन में बंटी होगी. इसमें जस्टिस सिटी कानूनी और न्यायिक संस्थानों के लिए, नॉलेज सिटी SRM यूनिवर्सिटी, वीआईटी, अमृता यूनिवर्सिटी, एम्स मंगलगिरी और एनआईडी जैसे बड़े एजुकेशन इंस्टीट्यूट होंगे. सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, रिसर्च सेंटर और बैंकिंग फाइनेंशियल टेक हब भी होंगे.
ये भी पढ़ें - उदयपुर से जोधपुर की दूरी 250 KM घटेगी, 4 घंटे में पूरा होगा सफर; मेवाड़-मारवाड़ रेल लाइन को रफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं