विज्ञापन

APL Apollo Share Fall: 52-वीक लो पर पहुंचा शेयर, 6 दिन में 34% की गिरावट, क्या Tata Steel से ₹28,000 करोड़ की डील पड़ी भारी?

APL Apollo Tubes share crash: कंपनी के शेयर में बुधवार को 15% की गिरावट आई और स्टॉक 52-वीक लो पर पहुंच गया. Tata Steel के ₹28,000 करोड़ के डील के बाद ब्रोकरेज ने रेटिंग घटाई और टारगेट प्राइस में कटौती की है.

APL Apollo Share Fall: 52-वीक लो पर पहुंचा शेयर, 6 दिन में 34% की गिरावट, क्या Tata Steel से ₹28,000 करोड़ की डील पड़ी भारी?
APL Apollo Share Crash: Tata Steel डील के बाद लोअर सर्किट पर पहुंचा शेयर, 52-वीक लो बनाया,ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट
NDTV इंडिया

APL Apollo Tubes के शेयर में आज, 25 नवंबर को भारी गिरावट देखने को मिली. स्टॉक कारोबार के दौरान 15% गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गया और नया 52-वीक लो बना लिया. Tata Steel के करीब ₹28,000 करोड़ के डील की घोषणा के बाद कई ब्रोकरेज ने APL Apollo Tubes पर अपनी रेटिंग घटा दी है.  ब्रोकरेज को इस डील से कंपनी पर बढ़ने वाले कर्ज, ब्याज खर्च और कमाई पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता है, जिसके चलते शेयर क्रैश हो गए.

6 कारोबारी दिनों में 34% से ज्यादा गिरा शेयर

APL Apollo Tubes के शेयर ने 16 नवंबर को अपना 52-वीक हाई छुआ था, लेकिन इसके बाद स्टॉक में लगातार गिरावट देखने को मिली. महज 9 दिनों और 6 कारोबारी सत्रों में शेयर 34% से ज्यादा टूट चुका है. बुधवार को भी शेयर में भारी बिकवाली रही. BSE पर APL Apollo Tubes का शेयर ₹1,501.35 पर खुला और कारोबार के दौरान ₹1,334.55 तक फिसल गया.

Nuvama ने Hold की रेटिंग दी, Axis ने कहा बेच दो

  • Nuvama ने APL Apollo Tubes की रेटिंग घटाकर Hold कर दी है. ब्रोकरेज ने शेयर की फेयर वैल्यू ₹1,459 तय की है, जबकि ओपन ऑफर को ध्यान में रखते हुए नियर-टर्म टारगेट ₹1,739 रखा है.
  • Axis Capital ने शेयर को Buy से घटाकर Sell कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस को ₹2,400 से 40% घटाकर ₹1,420 कर दिया है. 
  • ICICI Securities ने भी अपनी Add रेटिंग को घटाकर Sell कर दिया है और टारगेट प्राइस ₹2,200 से घटाकर ₹1,345 कर दिया है.

Tata Steel ने खरीदी 10% हिस्सेदारी

टाटा स्टील ने सोमवार को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए APL अपोलो ट्यूब्स में 10% हिस्सेदारी ₹5,825 करोड़ में खरीदी. BSE के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक, Tata Steel ने दो ट्रांजैक्शन में 2.77 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे. ये शेयर ₹2,100 प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे गए.

दूसरी ओर, APL अपोलो ट्यूब्स के प्रमोटर ग्रुप की कंपनी S Gupta Holding Pvt Ltd ने इतने ही शेयर बेचे. इसके बाद कंपनी में S Gupta Holding की हिस्सेदारी 26.60% से घटकर 16.6% रह गई, जबकि प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 28.18% से घटकर 18.18% हो गई.

₹28,000 करोड़ का मेगा डील

टाटा स्टील ने APL अपोलो ट्यूब्स के प्रमोटर ग्रुप से 26.6% हिस्सेदारी ₹15,510 करोड़ में खरीदने की योजना बनाई है. इसके अलावा, ₹2,301.40 प्रति शेयर के भाव पर 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी किया जाएगा, जिसमें करीब ₹16,756 करोड़ का निवेश होने का अनुमान है. इससे पहले टाटा स्टील के बोर्ड ने अपने स्टील ट्यूब्स और पाइप बिजनेस के साथ टाटा स्टील कलर्स  को APL अपोलो ट्यूब्स को करीब ₹28,000 करोड़ में बेचने की मंजूरी दी थी. यह सौदा SG Tech Engineering Pvt Ltd (SG Spectra) के साथ हुआ है, जो APL Apollo के प्रमोटर ग्रुप से जुड़ी कंपनी है.

टाटा स्टील के CEO और MD टी वी नरेंद्रन के मुताबिक, इस कदम से स्टील ट्यूब्स और कलर-कोटेड बिजनेस को एक साथ लाने और दोनों कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल का फायदा मिलेगा. इस डील के बाद Tata Steel की इन कारोबारों की क्षमता 2.5 MTPA से बढ़कर 7.5 MTPA हो जाएगी.

सोमवार को APL अपोलो ट्यूब्स का शेयर BSE पर 21% से ज्यादा गिरकर ₹1,668.15 पर बंद हुआ था, जबकि Tata Steel का शेयर 8.16% गिरकर ₹163.25 पर आ गया था.

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से बेसिक पे में 50% DA मर्ज करने की मांग, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apl Apollo Share Crash, Apl Apollo Share Price, Tata Steel APL Apollo Deal, APL Apollo Tubes, Tata Steel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com