उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी
उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं मिली है. इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है. कोर्ट ने कहा है कि अंतरिम जमानत पर विचार करने से पहले दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनेंगे. कोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े मामले में आरोपी पूर्व JNU स्कॉलर उमर खालिद की अंतरिम जमानत की मांग फिलहाल स्वीकार करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभी अंतरिम जमानत नहीं दी जा सकती.
यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Umar Khalid, Sharjeel Imaam, Umar Khalid Case Supreme Court