विज्ञापन

₹28,000 करोड़ की मेगा डील फिर भी शेयरों में भारी बिकवाली, Tata Steel का शेयर 7% लुढ़का, APL Apollo में भूचाल

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के बीच 28,000 करोड़ रुपये तक के डील के ऐलान के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई. एपीएल अपोलो ट्यूब्स को अधिग्रहण के लिए बड़ी रकम जुटानी होगी, जिससे कर्ज और ब्याज का बोझ बढ़ने की आशंका है. वहीं, टाटा स्टील के निवेशक एपीएल अपोलो ट्यूब्स में हिस्सेदारी खरीदने की लागत और अपने पुराने कारोबार की बिक्री से होने वाले असर का आकलन कर रहे हैं.

₹28,000 करोड़ की मेगा डील फिर भी शेयरों में भारी बिकवाली, Tata Steel का शेयर 7% लुढ़का, APL Apollo में भूचाल
APL Apollo और Tata Steel के शेयर क्यों टूटे?
नई दिल्ली:

शेयर बाजार में सोमवार को एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में APL Apollo का शेयर 13% से ज्यादा टूट गया, जबकि Tata Steel के शेयर में करीब 7% की गिरावट आई. इस गिरावट के पीछे दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे की फाइनेंशियल शर्तें और उससे जुड़ी फंडिंग की चिंताएं बताई जा रही हैं. दरअसल, टाटा स्टील ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स के साथ एक मेगा डील को मंजूरी दी है. 

23 नवंबर को कारोबार के दौरान बीएसई पर एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर लगभग 17% गिरावट 1,764 रुपये पर आ गया. इसमें प्रति शेयर 360 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, टाटा स्टील का शेयर 7% से ज्यादा टूटकर 165 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसमें 7 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई.

Tata Steel और APL Apollo Tubes में 28,000 करोड़ रुपये की मेगा डील 

टाटा स्टील ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 26.38% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. इसके लिए करीब 15,511 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके बाद टाटा अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी. अगर ओपन ऑफर पूरी तरह सफल रहता है तो टाटा स्टील की एपीएल अपोलो में हिस्सेदारी बढ़कर 52.38% हो सकती है. दूसरी तरफ, एपीएल अपोलो ट्यूब्स भी टाटा स्टील के ट्यूब्स और पाइप्स कारोबार के साथ टाटा स्टील कलर्स में उसकी पूरी हिस्सेदारी खरीदेगी. इस सौदे की कुल कीमत 28,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें | अमेरिकी बाजार में कोविड के बाद सबसे बड़ी गिरावट! AI का गुबार फूटा, एंथ्रोपिक भी टूटा, डूबे 6 ट्रिलियन डॉलर 

APL Apollo का शेयर 17% क्यों गिरा?

इसकी वजह 28,000 करोड़ रुपये के सौदे के लिए फंड जुटाने की चुनौती मानी जा रही है. यह रकम एपीएल अपोलो के पास उपलब्ध नकदी के मुकाबले काफी ज्यादा है. सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के पास करीब 1,150 करोड़ रुपये की नकदी थी, जबकि उसकी नेटवर्थ लगभग 5,740 करोड़ रुपये थी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अधिग्रहण के लिए शुरुआत में कर्ज लिया जा सकता है. बाद में कंपनी इस कर्ज की जगह लॉन्ग टर्म के लिए कैपिटल जुटाने की योजना बना रही है. निवेशकों को चिंता है कि इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए कर्ज लेने से कंपनी पर ब्याज का बोझ बढ़ सकता है. इससे उसकी बैलेंस शीट पर भी दबाव पड़ने की आशंका है. 

Tata Steel का शेयर क्यों टूटा?

टाटा स्टील के शेयर में गिरावट की वजह एपीएल अपोलो में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने की योजना है. टाटा स्टील 26.38% हिस्सेदारी 2,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 15,511 करोड़ रुपये में खरीदेगी. इसके बाद 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए 2,301.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर लाया जाएगा. इस पर  करीब 16,756 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. इससे टाटा स्टील का कुल निवेश करीब 32,266 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा निवेशक इस बात का भी आकलन कर रहे हैं कि ट्यूब्स और पाइप्स कारोबार बेचने से टाटा स्टील की कमाई पर क्या असर पड़ेगा. ब्रोकरेज फर्म सिटी के मुताबिक, इस कारोबार को बेचने से टाटा स्टील की भारत में प्रति टन EBITDA करीब 500 रुपये घट सकती है. फर्म का अनुमान है कि इस बिक्री के बाद टाटा स्टील का नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात 2.4 गुना से घटकर 1.7 गुना हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Steel, Share Market, Stock Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com