विज्ञापन

अदाणी ग्रुप का मास्टरप्लान, बिजनेस, टूरिज्म और लग्जरी, सब कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे

Adani Group Real Estate Projects: अदाणी ग्रुप के इस कदम से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. कंस्ट्रक्शन से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक युवाओं के लिए करियर के नए रास्ते खुलेंगे.

अदाणी ग्रुप का मास्टरप्लान, बिजनेस, टूरिज्म और लग्जरी, सब कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे

Adani Group Real Estate Projects: अदाणी समूह (Adani Group) पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर खास सुविधा देने के बाद आसपास के एरिया में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड ने तीन नई सहायक कंपनियों का ऐलान किया है. ये कंपनियां मुंबई, अहमदाबाद और गुवाहाटी में होटल, रेस्टोरेंट और शानदार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का चेहरा बदल देंगी.

क्या है अदाणी ग्रुप का मास्टरप्लान?

अदाणी ग्रुप ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उन्होंने तीन नई इकाइयां शामिल की हैं, जिसमें अदाणी नवी मुंबई एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड, अदाणी अहमदाबाद एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड और अदाणी गुवाहाटी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड शामिल हैं. इन तीनों कंपनियों का उद्देश्य हवाई अड्डों के आसपास मिनी सिटी बनाना है. एक ऐसा ईकोसिस्टम तैयार करना है जहां बिजनेस, टूरिज्म और लग्जरी एक ही छत के नीचे मिले.

सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, अब दिखेंगे आलीशान होटल और मॉल

ये कंपनियां बड़े पैमाने पर होटल इंडस्ट्री में उतर रही हैं. इनमें एग्रिगेट रेस्टोरेंट, बड़े बैंक्वेट हॉल और मॉर्डन बिजनेस सेंटर शामिल होंगे. सोचिए आप मुंबई या गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरते हैं और चंद कदमों की दूरी पर आपको वर्ल्ड क्लास होटल और मीटिंग रूम्स मिलते हैं. अदाणी ग्रुप इसी एयरपोर्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को भारत में बड़े लेवल पर लागू कर रहा है.

निवेश की प्लानिंग

इनमें से हर सहायक कंपनी को 10 लाख रुपये की पेड-अप कैपिटल के साथ शुरू किया गया है. हालांकि ये शुरुआती अमाउंट कम लग सकता है, लेकिन इसके पीछे अदाणी ग्रुप का 15 बिलियन डॉलर का वो मेगा प्लान है, जिसके जरिए 2030 तक वो अपने एयरपोर्ट पोर्टफोलियो को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- DA Hike के बाद अब लेवल 6 वालों को मिलेंगे 56,640 रुपये और 13 वालों को 1.97 लाख, चार्ट में हर एक की सैलरी डिटेल

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) अभी के समय में भारत की सबसे बड़ी हवाई अड्डा इंफ्रा कंपनी है. देश के कुल हवाई यात्रियों में से 25% और एयर कार्गो ट्रैफिक का 33% हिस्सा अदाणी ग्रुप के हवाई अड्डों से होकर गुजरता है. अब इस ट्रैफिक को बिजनेस में बदलने के लिए होटल और कमर्शियल स्पेस का सहारा लिया जाएगा.

मुंबई, अहमदाबाद और गुवाहाटी ही क्यों?

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अदाणी ग्रुप का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. यहां एयरपोर्ट सिटी का बनना मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में नई जान फूंक देगा. वहीं अहमदाबाद एक बड़ा बिजनेस हब बन चुका है. साबरमती के तट पर बसने वाले इस शहर को अब अदाणी ग्रुप के नए होटल प्रोजेक्ट्स से नई पहचान मिलेगी. इसके अलावा गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत का एंट्री गेट होने की वजह से टूरिज्म के लिए मौके बनेंगे. अदाणी ग्रुप यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल स्टैंडर्ड का बनाने की तैयारी में है.

बनेंगे हजारों रोजगार

अदाणी ग्रुप के इस कदम से इन तीन बड़े शहरों में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. कंस्ट्रक्शन से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक युवाओं के लिए करियर के नए रास्ते खुलेंगे. साथ ही, हवाई अड्डों के आसपास विकास होने से लोकल जमीन की कीमतों और आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड की जंग में कौन निकला आगे? जानें किसने निवेशकों को बनाया मालामाल!

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com