विज्ञापन

अंबुजा सीमेंट्स का ऐलान, 14500 करोड़ रुपये का प्लान, 30 MTPA बढ़ाएगी सीमेंट का उत्‍पादन, घोषणा होते ही 4 फीसदी चढ़े शेयर

अंबुजा सीमेंट्स 14,500 करोड़ रुपये के निवेश से 30 MTPA क्षमता बढ़ाएगी. कंपनी का लक्ष्य FY30 तक कुल सीमेंट क्षमता 155 MTPA करना है. जानिए कहां नई यूनिट चालू होने वाली है और रोजगार मिलने की उम्‍मीद है.

अंबुजा सीमेंट्स का ऐलान, 14500 करोड़ रुपये का प्लान, 30 MTPA बढ़ाएगी सीमेंट का उत्‍पादन, घोषणा होते ही 4 फीसदी चढ़े शेयर
अदाणी ग्रुप की कंपनी ने सीमेंट उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने का प्‍लान बनाया है.
Source: NDTV File Photo

अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये के ग्रोथ कैपेक्स प्रोग्राम का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी नए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए 30 MTPA सीमेंट क्षमता जोड़ेगी. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक अपनी कुल क्षमता 155 MTPA तक पहुंचाना है.

कंपनी ने बताया कि विस्तार से पूर्व, पश्चिम और उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में उसकी मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क मजबूत होगी. कंपनी की मौजूदा सीमेंट क्षमता 113.5 MTPA है, जो 24 इंटीग्रेटेड प्लांट और 24 ग्राइंडिंग यूनिट में फैली है.

अंबुजा के ऐलान के साथ ही चढ़े शेयर 

कंपनी के ग्रोथ कैपेक्‍स प्रोग्राम के ऐलान की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी तक की बढ़त देखी गई. दोपहर 12:40 बजे NSE पर अंबुजा सीमेंट्स (AMBUJACEM) के शेयर 3.56 फीसदी या 12.40 रुपये की तेजी के साथ 360.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे. वहीं सुबह 10:35 बजे भाव 4 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ कर 364.50 के पार चला गया था. 


पश्चिम, पूर्व और उत्तर भारत में बढ़ेगी क्षमता

कंपनी की योजना के मुताबिक, नए ग्राइंडिंग प्लांट्स से पश्चिमी क्लस्टर में 15.5 MTPA, पूर्वी क्लस्टर में 11.6 MTPA और उत्तरी क्लस्टर में 2.9 MTPA क्षमता जोड़ी जाएगी. इसके साथ ही क्लिंकर उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई जाएगी. पूर्वी क्लस्टर में असम के उमरांगसो में 4 MTPA, पश्चिमी क्लस्टर में महाराष्ट्र के मराठा में 4 MTPA और गुजरात के मुंद्रा में 2.3 MTPA क्लिंकर क्षमता विकसित की जाएगी.

कंपनी के सीमेंट कारोबार के CEO विनोद बाहेती ने बताया कि विस्तार का मकसद सिर्फ क्षमता बढ़ाना नहीं, बल्कि उत्पादन नेटवर्क को अधिक संतुलित और कुशल बनाना है. बाजारों के करीब क्षमता बढ़ने से लॉजिस्टिक्स लागत और माल पहुंचाने की दूरी घटाने में मदद मिलेगी.

FY28 तक 4,000 रुपये प्रति टन लागत का लक्ष्य

कंपनी के CEO ने कहा कि नए प्लांट्स से बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ मैन्युफैक्चरिंग लागत कम करने में भी मदद मिलेगी. अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2028 तक सीमेंट की लागत 4,000 रुपये प्रति टन तक लाने का लक्ष्य रखा है.

मार्च 2027 तक क्षमता 119 MTPA होने की उम्मीद

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी ने 4.6 MTPA क्षमता जोड़ी. इसमें गुजरात के दहेज में 1.2 MTPA ब्राउनफील्ड विस्तार, उत्तर प्रदेश में 2.4 MTPA की सलई बनवा ग्राइंडिंग यूनिट और महाराष्ट्र के कलंबोली में 1 MTPA ब्राउनफील्ड विस्तार शामिल है.

कंपनी की निकट अवधि की परियोजनाओं में पंजाब के बठिंडा में 1.2 MTPA ग्राइंडिंग यूनिट और राजस्थान में 2 MTPA का जोधपुर पेन्ना इंटीग्रेटेड यूनिट शामिल हैं. इनकी क्षमता स्थिर हो चुकी है और वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है.

बिहार में भी शुरू होने वाला है यूनिट

बिहार के वारिसलीगंज में 2.4 MTPA ग्राइंडिंग यूनिट भी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में शुरू होने वाली है. कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2027 के अंत तक उसकी कुल सीमेंट क्षमता 119 MTPA हो जाएगी. जाहिर है कि नई यूनिट से रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे.

अंबुजा सीमेंट्स ने बताया कि अधिग्रहण के बाद 30 सितंबर 2026 तक वह 11 क्षमता विस्तार परियोजनाएं पूरी कर चुकी है. इनके जरिए 16.3 MTPA सीमेंट और 9 MTPA क्लिंकर क्षमता जोड़ी गई है.

यह भी पढ़ें | अदाणी एंटरप्राइजेज के शानदार नतीजे, रेवेन्‍यू 74 फीसदी बढ़ा, चेयरमैन गौतम अदाणी ने बताई सबसे बड़ी ताकत 

यह भी पढ़ें | अंबुजा सीमेंट्स की दूसरी तिमाही में आय 9 हजार करोड़ रुपए के पार, बिक्री 16.5 मिलियन टन रही

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambuja Cement, Ambuja Capex, Ambuja Cement News, Adani Group Cement Expansion, Adani Group Cement Plants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com