Salary Rise after DA Hike: देश के 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनर्स के लिए DA-DR यानी महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को केंद्र सरकार ने बेसिक सैलरी के 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है. 1.18 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को पिछले कई महीनों से इसका इंतजार था. पहले से ही ये उम्मीद जताई जा रही थी कि जनवरी से लागू होने वाले DA-DR में सरकार 2 फीसदी का इजाफा होगा. बुधवार को जब केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई, तो इस पर मुहर भी लग गई. अब 2% DA हाइक के बाद केंद्रीय कर्मियों की सैलरी बढ़कर आएगी. लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक के केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी.
यहां हम चार्ट के जरिये समझेंगे कि लेवल 1 से लेकर 18 तक के कर्मचारियों-अधिकारियों की सैलरी पहले कितनी थी और अब बढ़कर कितनी हो जाएगी.
क्लर्क-परिचारी से अधिकारी तक की सैलरी कितनी बढ़ गई? Salary Rises After DA Hike
महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी को आसानी से ऐसे समझिए कि किसी की बेसिक सैलरी अगर 100 रुपये है तो उसे पहले महंगाई भत्ते के तौर पर 58 रुपये मिलते थे और अब 60 रुपये मिलेंगे. यानी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के प्रत्येक 100 रुपये पर 2 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

इसको लेकर जो तय कैलकुलेशन है, उसके अनुसार, लेवल 6 वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर अब 56,640 रुपये हो जाएगी. इसी तरह लेवल 13 वालों की सैलरी बढ़कर 1,96,960 रुपये हो जाएगी. सबसे नीचे यानी लेवल 1 के कर्मियों की सैलरी बढ़कर 28,800 रुपये हो जाएगी, जबकि सबसे ऊपर बैठे अधिकारी यानी लेवल 18 के कर्मियों की सैलरी बढ़कर 4 लाख रुपये/महीने हो जाएगी.
जनवरी से मिलेगा एरियर का लाभ
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर ये भी है कि महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा में देरी के बावजूद, उन्हें जनवरी 2026 से प्रभावी पूरा एरियर (Arrear) दिया जाएगा. सरकार आमतौर पर होली या दिवाली के आसपास डीए बढ़ाने का ऐलान करती है. उदाहरण के तौर पर साल 2025 में होली के दो सप्ताह बाद यानी 28 मार्च को इसकी घोषणा हुई थी.

जानकारों का मानना है कि इस बार की देरी के पीछे कोई नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं और कागजी कार्रवाई मुख्य वजह रही होंगी. संभव है कि आठवें वेतन आयोग के गठन की तैयारियों और प्रशासनिक तालमेल बिठाने के चलते इस बार घोषणा में थोड़ा अधिक समय लग गया हो.
एक बार फिर से चार्ट पर नजर डाल सकते हैं. आप चाहें तो इस चार्ट को सेव करके भी रख सकते हैं.

आप चाहें तो इस चार्ट को सेव करके भी रख सकते हैं. आपको बस अपनी मोबाइल स्क्रीन में इमेज पर लॉन्ग प्रेस करना है और Download Image पर क्लिक कर देना है. आप लैपटॉप पर ये खबर पढ़ रहे हैं तो Right Click कर Save Image पर क्लिक करना है.
ये भी पढ़ें: नोएडा @50: दादरी, जेवर, खुर्जा, बुलंदशहर... अब किधर और कितना बढ़ेगा सपनों का नगर?
ये भी पढ़ें: नोएडा@50: 1,000 करोड़ का ताज, MNCs, जापानी सिटी, US-दुबई की नजर! न्यू नोएडा में किधर आने वाली हैं कौन-सी कंपनियां?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं