विज्ञापन

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने किया कमाल, लगातार दूसरी बार बनी देश की नंबर-1 बिजली कंपनी

बिजली वितरण क्षेत्र में पैसों का सही प्रबंधन करना हमेशा मुश्किल रहा है. लेकिन अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने इस मामले में अच्छा उदाहरण पेश किया. उन्होंने बिजली बिल भेजने की प्रक्रिया को इतना बेहतर बनाया है कि 95% से ज्यादा बिल सही समय पर बन जाते हैं.

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने किया कमाल, लगातार दूसरी बार बनी देश की नंबर-1 बिजली कंपनी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) ने एक बार फिर ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा काम किया है. विद्युत मंत्रालय की नई यूटिलिटी रैंकिंग में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को लगातार दूसरी बार देश की नंबर-1 बिजली कंपनी चुना गया है. ये रैंकिंग देश की सभी बिजली वितरण कंपनियों के कामकाज को ध्यान से जांचने के बाद दी जाती है. इसमें देखा जाता है कि कंपनियों का प्रदर्शन कैसा है, उनकी वित्तीय स्थिति कितनी मजबूत है और वे ग्राहकों को कितना अच्छा सेवा देती हैं.

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की इस उपलब्धि के पीछे उसकी बेहतर काम करने की क्षमता और तकनीक का स्मार्ट इस्तेमाल है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को परफॉर्मेंस एक्सीलेंस में 99.8 अंक मिले हैं, जो बताता है कि उनका कामकाज बेहतरीन है. कस्टमर सर्विस के लिए उन्हें 90.0 अंक मिले, यानी ग्राहक सेवा भी बहुत अच्छी है. इसके अलावा, कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी खरीद नियम और मीटरिंग सिस्टम में 100% नियमों का पालन किया है.

बिल का प्रोसेस है शानदार

बिजली वितरण क्षेत्र में पैसों का सही प्रबंधन करना हमेशा मुश्किल रहा है. लेकिन अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने इस मामले में अच्छा उदाहरण पेश किया. उन्होंने बिजली बिल भेजने की प्रक्रिया को इतना बेहतर बनाया है कि 95% से ज्यादा बिल सही समय पर बन जाते हैं और लगभग सारे बिलों का पैसा भी समय पर वसूल हो जाता है. कंपनी ने अपने सभी फीडरों और वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं. इन स्मार्ट मीटरों से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल करके वे बिजली की खपत को कम करते हैं और सप्लाई को ज्यादा भरोसेमंद बनाते हैं.

मुंबई के विकास में योगदान

पिछले 100 सालों से कंपनी मुंबई को भरोसेमंद बिजली सप्लाई करती आ रही है. आज भी वो शहर के 30 लाख से ज्यादा लोगों को बिना रुकावट बिजली देने का वादा निभा रही है. अदाणी ग्रुप ने अपने बयान में कहा, ये सम्मान मुंबई के करोड़ों लोगों के भरोसे का नतीजा है. हम अस्पतालों, घरों और फैक्ट्रियों को लगातार बिजली देने के लिए हमेशा तैयार हैं.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com