विज्ञापन

IND vs AFG: विराट के बाद पंड्या भी ODI सीरीज से हुए बाहर, जानें आखिर 3 दिन पहले हार्दिक के साथ क्या हो गई समस्या

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें क्वाड्रिसेप्स में चोट की समस्या आई है.

IND vs AFG: विराट के बाद पंड्या भी ODI सीरीज से हुए बाहर, जानें आखिर 3 दिन पहले हार्दिक के साथ क्या हो गई समस्या
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
@CricCrazyJohns/X

मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुका है और 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले भारतीय टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. विराट कोहली के बाद स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पूरे वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें क्वाड्रिसेप्स में चोट की समस्या आई है. जिसकी वजह से वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. 

13 जून को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला 

भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से हो रहा है. उससे पहले पंड्या का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि पंड्या की उपस्थिति से भारतीय टीम को तीनों विभाग में मजबूती मिलती है. वह एक बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षक भी हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर रहेंगे ये बड़े नाम 

सीरीज के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को मैदान से अब तीन बड़े नाम नदारद नजर आएंगे. ये तीनों खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या हैं. कोहली आईपीएल के दौरान फाइनल मुकाबले में चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं. वहीं बुमराह को आगामी सीरीज से आराम दिया गया है. अब पंड्या को लेकर ये खबर सामने आ रही है. 

हार्दिक पंड्या का वनडे करियर 

बात करें हार्दिक पंड्या के वनडे करियर के बारे में तो खबर लिखे जाने तक पंड्या ने देश के लिए कुल 94 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 68 पारियों में 32.82 की औसत से 1904 रन निकले हैं. जिसमें 11 अर्धशतक शामिल है. 92 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है. 

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 94 मुकाबलों की 88 पारियों में 35.50 की औसत से 91 सफलता हासिल की है. जिसमें एक बार चार विकेट चटकाने का भी कारमाना शामिल है.  

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे शेड्यूल 

13 जून (शनिवार) - पहला वनडे मुकाबला - हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - धर्मशाला - दोपहर 1:30 बजे
17 जून (बुधवार) - दूसरा वनडे मुकाबला - भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम - लखनऊ - दोपहर 1:30 बजे
20 जून (शनिवार) - तीसरा वनडे मुकाबला - एमए चिदम्बरम स्टेडियम - चेन्नई - दोपहर 1:30 बजे

यह भी पढ़ें- आखिर कसूर क्या है? पिछले 5 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक, फिर भी ऋतुराज गायकवाड़ को किया जा रहा है नजरअंदाज
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com