Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 24 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्य के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को धनखड़ की अगवानी करने में कुमार की असमर्थता इस बात का संकेत है कि जदयू प्रमुख की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. विपक्ष के नेता यादव ने दावा किया, ‘‘स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि मुख्यमंत्री अब प्रोटोकॉल का पालन करने में भी सक्षम नहीं हैं. वह उपराष्ट्रपति का स्वागत करने में विफल रहे. वह अचेत अवस्था में हैं.''
असल में क्या हुआ था
आपको बता दें कि धनखड़ पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए समस्तीपुर में थे. ठाकुर को एक साल पहले भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. नीतीश कुमार इस समारोह में अनुपस्थित रहे. हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए समस्तीपुर का दौरा किया.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इससे पहले 23 जनवरी को अनंत सिंह के मामले पर सीधे नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने घेरा था. उन्होंने कहा था, "मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं. पटना के करीब 100-100 राउंड गोलियां चल रही हैं. असहाय CM कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है. उन्हें जमीनी स्थिति की जानकारी ही नहीं है."
बेलगाम अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था पर हम विगत 8 महीनों से निरंतर क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं लेकिन असहाय CM कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। उन्हें जमीनी स्थिति की जानकारी ही नहीं है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 23, 2025
राजधानी पटना के पास 200 राउंड गोलियां चलीं और अपराधी मीडिया में खुलेआम इंटरव्यू दे रहे हैं।… pic.twitter.com/hLpM633QKH
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बयानबाजी अब तीखी होती जा रही है. दिसंबर में जहां फिर से खेला होने और नीतीश कुमार के फिर से पलटने की अटकलें लगाई जा रही थीं, तो जनवरी आते-आते तेजस्वी यादव खुद नीतीश कुमार पर अब व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगे हैं. जाहिर है विधानसभा चुनाव तक नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को नो एंट्री का बोर्ड दिखा दिया है. हालांकि, फिर भी बयानों में थोड़ी मर्यादा तो रखी ही जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं