विज्ञापन

जयपुर Cafe संचालक मयंक गोपालिया पर बीच सड़क पर लोहे के रॉड से हमला, CCTV फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Jaipur Crime: जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर में 'Oven The Bakery Cafe' के संचालक मयंक गोपालिया पर बदमाशों ने लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला किया. गंभीर रूप से घायल मयंक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं. इस खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

जयपुर Cafe संचालक मयंक गोपालिया पर बीच सड़क पर लोहे के रॉड से हमला, CCTV फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर
मयंक गोपालिया पर लोहे के पाइप से कातिलाना हमला.
NDTV
जयपुर:

जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर में Oven The Bakery Cafe के संचालक मयंक गोपालिया पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. उन पर हमले का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि JMJ ज्वेलर्स के पास आरोपियों ने लोहे के पाइप से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. गंभीर हालत में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. इस पूरी वारदात का डरावना CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की बेरहमी साफ कैद हुई है.

राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां Oven The Bakery Cafe के संचालक मयंक गोपालिया पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस कातिलाना हमले में कैफे संचालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें बेहद नाजुक हालत में जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल के पास स्थित JMJ ज्वेलर्स के करीब मयंक लहूलुहान हालत में मिले थे. इस क्रूरतापूर्ण घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत पैदा कर दी है.

CCTV फुटेज में कैद हुई बेरहमी

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावरों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं था. आरोपियों ने पहले मयंक गोपालिया को रास्ते में रोका और लोहे के पाइप से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े. जमीन पर अचेत होकर गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और लगातार लोहे के पाइप से वार करते रहे. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और डॉक्टरों की देखरेख में मयंक का इलाज जारी है.

कैफे कर्मचारी के पति शाहरुख और साथियों पर हमले का शक

परिजनों और पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और विवाद की बात सामने आ रही है. बताया जाता है कि घटना से पहले कैफे के ही एक कर्मचारी ने मयंक गोपालिया पर हमले की आशंका पहले ही जता दी थी. पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, कैफे की एक कर्मचारी शबाना खान के पति शाहरुख और उसके साथियों पर इस जानलेवा हमले को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कैफे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने मयंक को जान से मारने की धमकी दी थी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के बहरोड़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव का निधन; लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित

5 नवंबर की रात घर लौटते समय बनाया शिकार

परिवार के मुताबिक, यह घटना 5 नवंबर की रात की है, जब मयंक गोपालिया अपना कैफे बंद करके पैदल अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. जब काफी देर तक मयंक घर नहीं पहुंचे और उनका फोन नहीं लगा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की. बाद में CCTV फुटेज खंगालने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद वैशाली नगर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई.

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत चीन सीमा पर जवानों संग मनाई दिवाली! बोले, तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अनुशासन ही असली ताकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur, Vaishali Nagar, Jaipur Attacked, Jaipur Crime News, Vaishali Nagar Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com