पिछले सप्ताह 27 अग्स्त को बंगला खाली करने के लिए तेजस्वी को भी नोटिस भेजा गया था....
पटना:
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच रिश्ते में तल्खी के बारे में सबको मालूम है. तेजस्वी तो नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इसी बीच उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से खास फेवर मांगा है. ये फेवर उन्होंने अपने बंगले के लिए मांगा है. दरअसल नई सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव का बंगला डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आवंटित किया गया है. माना जा रहा है कि तेजस्वी बंगला खाली नहीं करना चाहते.
पिछले सप्ताह 27 अग्स्त को बंगला खाली करने के लिए तेजस्वी को भी नोटिस भेजा गया था. तेजस्वी ने बंगले का रेनोवेशन कराया था. यह बंगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में हैं. एक तरह से नीतीश कुमार उनके पड़ोसी हैं.
यह भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने किया पलटवार, 'नीतीश बताएं वो खुद किसके डार्लिंग हैं'
तेजस्वी के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी का बंगला भी वहीं पर है. फिलहाल उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी वहीं एक-दो किलोमीटर के दायरे में रहते हैं.
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार से बाढ़ राहत की मदद लेने पर बोले तेजस्वी यादव - नीतीश जी, कहां है अंतरात्मा?
सुशील कुमार मोदी को 1, पोलो रोड बंगला 2005 में बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने पर आवंटित किया गया था. बाद में नीतीश सरकार ने उन्हें वहीं बंगला मोदी के अनुरोध पर नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी आवंटित कर दिया था.
VIDEO : हर जगह नीतीश की वादाख़िलाफ़ी का ज़िक्र
तेजस्वी यादव ने इसी आधार पर सीएम नीतीश कुमार को याद दिलाते हुए वर्तमान बंगला को खाली न कराने का अनुरोध किया है. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के अनुरोध को स्वीकार नहीं करेंगे. अगर वह तेजस्वी के अनुरोध को स्वीकारते हैं तो प्रत्येक पूर्व मंत्री भी इसी तरह का दावा करने लगेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav