विज्ञापन

तेज प्रताप ने पहली बार गिनाए 5 'जयचंद' के नाम, अनुष्का के साथ रिश्ते की खबर को बताया साजिश

तेज प्रताप यादव ने पहली बार उन लोगों के नाम की सार्वजनिक घोषणा की, जिसे वो जयचंद कहते हैं. तेज प्रताप ने बताया कि ये पांचों मुझे बदनाम कर रहे हैं. जनशक्ति जनता दल नेता ने यह भी कहा कि मैं इन सब के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा.

तेज प्रताप ने पहली बार गिनाए 5 'जयचंद' के नाम, अनुष्का के साथ रिश्ते की खबर को बताया साजिश
प्रेस कॉफ्रेंस में जयचंदों के नाम का खुलासा करते तेज प्रताप यादव.
  • तेज प्रताप यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच जयचंदों के नाम सार्वजनिक किए और साजिश का आरोप लगाया.
  • पांचों जयचंदों का संबंध राजद से है जिनमें मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज़, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं.
  • तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों को खारिज करते हुए फोटो हैकिंग का हवाला दिया.
पटना:

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD)  के नेता तेज प्रताप यादव ने रविवार को पटना में बुलाई एक प्रेस कॉफ्रेंस में पहली बार 5 जयचंदों के नाम गिनाए. पिछले साल अनुष्का नामक लड़की के साथ वायरल हुई तस्वीर के बाद तेज प्रताप लालू परिवार और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित हैं. इस बीच चुनाव में उन्होंने अलग पार्टी भी बनाई. अब रविवार को तेज प्रताप यादव ने अचानक एक प्रेस कॉफ्रेंस का ऐलान किया, और इस प्रेस कॉफ्रेंस में तेज प्रताप ने 5 जयचंदों के नाम बताने के साथ-साथ अनुष्का संग वायरल हुई तस्वीर और रिश्ते पर चल रही अफवाहों पर भी खुलकर बातें रखी. 

तेज प्रताप यादव ने गिनाएं 5 जयचंदों के नाम

JJD सुप्रीमो तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है. पिछले दिनों हमारे साथ जो व्यवहार हुआ, हमें घर से निकाला गया. कुछ जयचंदों ने मुझे बदनाम करने की साजिश रची है. तेज प्रताप ने पहली बार उन 5 जयचंदों का नाम भी गिनाया. तेज प्रताप ने कहा- नंबर -1 जयचंद है- मुकेश रौशन, नंबर-2 है- संजय यादव, नंबर-3 है रमीज़, नंबर 4- शक्ति सिंह और नंबर-5 जयचंद है सुनील सिंह.

तेज प्रताप ने जिन 5 को जयचंद कहा, सभी राजद से जुड़े

तेज प्रताप ने कहा कि इन जयचंदों ने मिलकर मुझे बदनाम किया है. तेज प्रताप ने जयचंद के रूप में जिन 5 नाम लोगों के नाम जयचंद के रूप में लिए, वे सभी राजद से जुड़े हैं. मुकेश रौशन राजद के विधायक रह चुके हैं. महुआ से इस बार भी चुनावी मैदान में थे. संजय यादव राज्यसभा सांसद हैं, तेजस्वी के करीबी है. रमीज राजद का आईटी सेल देखता है. रमीज भी तेजस्वी के करीबी बताए जाते हैं. चुनाव में मिली हार के बाद रोहिणी ने भी रमीज के नाम का जिक्र किया था. शक्ति सिंह और सुनील सिंह भी राजद से जुड़े हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अनुष्का संग रिश्ते को तेज प्रताप ने किया खारिज

अनुष्का यादव के साथ रिलेशन की चर्चाओं पर तेज प्रताप ने कहा- मैं इस कथित संबंध को पूरी तरह खारिज करता हूं. अनुष्का यादव के साथ जो मेरी फोटो वायरल हुई थी, वह मेरे अकाउंट के हैक होने के कारण हुई. जिस तरह मेरे पिता को झूठे मुकदमों में फंसाया गया, उसी तरह मुझे भी फंसाया जा रहा है.

जो हमें बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कोर्ट जाएंगेः तेज प्रताप

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा- आकाश गुर्जर कौन है? अनुष्का यादव का आकाश गुर्जर से क्या संबंध है, यह साफ किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी जो लोग मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. तेजप्रताप यादव ने भावुक होते हुए कहा मेरे पिता मुझे चूड़ा-दही में आशीर्वाद देने आए, लेकिन यह बात कुछ लोगों को रास नहीं आई.

मुकेश रौशन मेरी हत्या कराने की साजिश कर रहे हैंः तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि इन जयचंदों ने मुझे इतना परेशान किया कि मैं डिप्रेशन में चला गया. हालात ऐसे बन गए थे कि फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई. उन्होंने दावा किया बिहार के गृह मंत्री ने भी कहा है कि आपको बुलाया जाएगा. यह संबंध मुझ पर जबरन थोपा गया है. अंत में तेजप्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा यह एक गिरोह है, जिसका संचालन पूर्व विधायक मुकेश रौशन कर रहे हैं. मुकेश रौशन मेरी हत्या कराने की साजिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - तेज प्रताप के पोस्ट में जिसका हुआ जिक्र, जानिए कौन हैं अनुष्का यादव, जिसे बताया गया 12 साल पुराना प्यार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav Girlfriend, Tej Pratap Yadav Aishwariya Rai, Tej Pratap Yadav Girlfriend Anushka Yadav, Tej Pratap Yadav 5 Jaichands
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com