विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर तेज प्रताप यादव का नया लुक वायरल, भगवा पहन ओम जाप करते आए नजर

तेज प्रताप पहले भी कई मौकों पर आध्यात्मिक झुकाव दिखाते रहे हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर उनका यह लुक समर्थकों और विरोधियों, दोनों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है.

महाशिवरात्रि पर तेज प्रताप यादव का नया लुक वायरल, भगवा पहन ओम जाप करते आए नजर
तेज प्रताप यादव
  • देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और तेज प्रताप यादव शिवभक्ति में डूबे नजर आए
  • तेज प्रताप यादव ने इस बार भगवा वस्त्र धारण किए और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
  • तेज प्रताप ने शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और शांति के लिए ऊं जाप भी किया
पटना:

देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के मौके पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पूरी तरह शिवभक्ति में डूबे नजर आए. तेज प्रताप इस बार भगवा वस्त्र धारण किए दिखे, जिसका उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शोभा यात्रा गुजरने के दौरान तेज प्रताप अपने आवास से बाहर आए और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

ये भी पढ़ें : बिहार में 'सियासी तपिश' गायब! पहले चुनाव में चूके, अब विधानसभा में भी मौका गंवा रहा विपक्ष?

तेज के भगवा लुक की चर्चा

तेज प्रताप यादव के सिर पर साफा, गले में रुद्राक्ष और हाथ में माला वाला लुक खूब वायरल हो रहा है. इसी बीच तेज प्रताप और अनुष्का के विवादों को लेकर लगातार सुर्खियां बनी हुई हैं. इस पर्सनल टकराव के बीच तेजप्रताप का यह भक्त अवतार कई राजनीतिक निहितार्थ भी जोड़ रहा है. वीडियो में वह शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए 'ऊं' जाप करते भी दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें : मुझे तो लग रहा था मेरा काम तमाम कर दिया जाएगा...जेल से बाहर आने पर NDTV से बातचीत में पप्पू यादव

वीडियो में क्या दिखा

तेज प्रताप पहले भी कई मौकों पर आध्यात्मिक झुकाव दिखाते रहे हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर उनका यह लुक समर्थकों और विरोधियों, दोनों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें भगवा पहने हुए सामने से गुजर रही शोभायात्रा को देख रहे हैं और लोगों की भीड़ में शामिल होते दिख रहे हैं. अब उनका ये वीडियो कई जगह पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

लेखक के बारे में
img
रमन राय
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Mahashivratri 2026, Tej Pratap Bhagwa Look, Tej Pratap Om Chanting Video, Tej Pratap Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com