- लालू यादव ने दाखिल की है जमानत याचिका
- सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
- दो सप्ताह में सीबीआई से जवाब देने को कहा
बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सीबीआई को दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. दरअसल, लालू यादव (Lalu Yadav) ने मेडिकल ग्राउंड पर तीन मामलों में जमानत मांगी है. लालू की तरफ से कहा गया कि वह एक मामले में 22 महीने, दूसरे मामले में 13 महीने और एक मामले में 21 महीने की सज़ा काट चुके है. आपको बता दें कि बहुचर्चित चारा घोटाले के तीन मामलों में सुप्रीम कोर्ट आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
तेजप्रताप यादव बोले- जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद की रिहाई के लिए करूंगा प्रबंध
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लालू प्रसाद यादव ने झारखंड उच्च न्यायालय के जमानत ना देने के आदेश को चुनौती दी है. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने करोड़ों रुपये के चारा घोटाले के तीन मामलों में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही लालू यादव की पार्टी में भी हलचल तेज हो गई है. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कवायद तेज हो गई है. राजद की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को प्रत्याशियों के चयन और सीट बंटवारे के लिए अधिकृत किया गया है.
चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव हुए डिप्रेशन के शिकार
बीते दिनोंं राजद अध्यक्ष की गैरहाजरी में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि बैठक में कुल चार प्रस्ताव पारित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन, समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ तालमेल और सीट बंटवारे के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को अधिकृत किया गया. उन्होंने कहा कि बैठक में बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए नेताओं को सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया है.
VIDEO: लालू के परिवार में झगड़ा खुलकर आया सामने, मीसा ने दिया ये बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं