विज्ञापन

'तेजस्वी + PK = NDA Zero'! MLC नतीजों के बाद रोहिणी आचार्य ने दिया बीजेपी को हराने का फॉर्मूला

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने विपक्षी एकजुटता की वकालत करते हुए तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को साथ आने की सलाह दी है.

'तेजस्वी + PK = NDA Zero'! MLC नतीजों के बाद रोहिणी आचार्य ने दिया बीजेपी को हराने का फॉर्मूला
MLC चुनाव के नतीजों के बाद रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान
NDTV

आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव नतीजों के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को साथ आने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा को हराने का यही सबसे प्रभावी फॉर्मूला हो सकता है.

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला है. अगर विपक्ष एकजुट होकर, सही रणनीति और मजबूत जनाधार के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बिखराव रोके, तो बीजेपी को हराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि एकजुट विपक्ष के पास अधिक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक समीकरण हैं.

MLC चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि बिहार में भाजपा/NDA को हराने का गणित इन चुनावों में साफ दिखाई दिया है.

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'बिहार में हुए MLC चुनावों ने BJP/NDA को हराने का फार्मूला दे दिया है.

'TJ + PK = BJP/NDA ZERO'

यहां TJ का मतलब तेजस्वी यादव और PK का मतलब प्रशांत किशोर माना जा रहा है.

रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि अगर राजद और जन सुराज के उम्मीदवारों को मिले वोटों को जोड़ दिया जाए, तो भाजपा और एनडीए को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ता. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के वोट एक साथ आते तो भाजपा/NDA आठों सीटों पर पहले चरण में ही हार सकती थी.

उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, आगे-आगे देखिए होता है क्या.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohini Acharya, Rohini Acharya And Lalu Yadav, Rohini Acharya Contest Elections, MLC Result 2026, Bihar MLC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com