विज्ञापन

लालू यादव से सोनिया गांधी की दिल्ली में मुलाकात, आरजेडी चीफ का पूछा हालचाल

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. सोनिया लालू से उनकी सेहत के बारे में पूछा. गौतलब है कि दोनों नेताओं के बीच काफी पुराना रिश्ता रहा है.

लालू यादव से सोनिया गांधी की दिल्ली में मुलाकात, आरजेडी चीफ का पूछा हालचाल
लालू यादव से सोनिया गांधी की मुलाकात
NDTV
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज आरजेडी चीफ लालू यादव से मुलाकात की. इस दौरान सोनिया ने काफी समय से अस्वस्थ चल रहे लालू यादव का हालचाल जाना. लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर यह मुलाकात हुई.  इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी. बीते दिनों में सोनिया गांधी ने लालू यादव से फोन पर बात की थी. तब उन्होंने कहा था कि वो मिलने आएंगी.  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान रैली के अगले दिन सोनिया गांधी ने लालू यादव से मुलाकात की.

लालू यादव से सोनिया गांधी ने की मुलाकात

लालू यादव से सोनिया गांधी ने की मुलाकात

तेजस्वी ने बताई मुलाकात की पूरी कहानी 

लालू यादव से सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि चेक-अप के लिए लालू जी दिल्ली आए हुए हैं. मैंने सोनिया जी को बताया था तो उन्होंने कहा कि वो मिलने आएंगी. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव और सोनिया गांधी का पुराना रिश्ता है. विपरीत परिस्थितियों में दोनों ने एक दूसरे की मदद की है. दोनों की मुलाकात को काफी समय हो गया था. इसलिए वो आज लालू जी की तबीयत की जानकारी लेने आई थीं. उन्होंने लालू जी को अपना ख्याल रखने को कहा.

तेजस्वी की एकजुटता वाली अपील 

वहीं, रविवार को रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली के बाद आगे की आगे की रणनीति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में हमें मिलकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. जब तक हम एकजुट नहीं होंगे तब तक लड़ाई नहीं जीत सकते. कल हम एकजुट हुए. कल का कार्यक्रम अंतिम नहीं था. जब तक ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई नहीं होती तब हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं. 

रिजिजू पर निशाना 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा रैली में खाली कुर्सियों के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि ये उनकी घबराहट है. रैली अगर फ्लॉप रही तो फ्लॉप साबित करने की जरूरत क्या है? इन सबकी चोरी पकड़ी गई है. इसलिए परेशान और निराश हैं. जो लोग लोकतंत्र को कुचल कर सत्ता में बैठे हैं उनसे और किस बयान की उम्मीद करें!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi News, Lalu Yadav, Tejeshwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com