बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राजद संगठन को मजबूत करने के लिए बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करेगी. पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "हमारी बैठक केवल चुनावी रणनीति के लिए नहीं है. हम जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करेंगे. इन सम्मेलनों के माध्यम से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे. गांव स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा."
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का ध्यान सामाजिक न्याय के संदेश को हर घर तक पहुंचाने पर होगा. तेजस्वी यादव यादव ने कहा, "हमारा उद्देश्य जनता से सीधा संपर्क बनाए रखना और राजद की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाना है. मौजूदा चुनावी माहौल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए यह रणनीति बेहद जरूरी है. चल रही तैयारियां सिर्फ राजद के लिए नहीं हैं, बल्कि इंडिया ब्लॉक द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
25 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें चुनाव तैयारियों और गठबंधन गतिविधियों की देखरेख के लिए 21 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन भी शामिल था. तेजस्वी यादव को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. समिति में आरजेडी के पांच सदस्य, कांग्रेस के चार सदस्य, सीपीआई(एम), सीपीआई, सीपीआई(एमएल) और वीआईपी के तीन-तीन सदस्य शामिल हैं.
समन्वय समिति में राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री आलोक मेहता और प्रदेश महासचिव रणविजय साहू शामिल हैं. बैठक के बाद बोलते हुए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इस बात पर जोर दिया कि चर्चा सिर्फ चुनावी रणनीतियों से आगे तक गई.
मनोज झा ने कहा, "हम रोजगार, न्याय और भाईचारे की राजनीति करना चाहते हैं, सिर्फ सत्ता के लिए नहीं. हमारा उद्देश्य वंचित वर्गों के लिए सामाजिक समावेश और न्याय सुनिश्चित करना है. हमें झूठे वादों की राजनीति से दूरी बनाए रखनी चाहिए और सतत विकास की दिशा में काम करना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं