Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)ने राज्य विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की स्मृति में बन रहे स्तंभ में अशोक चक्र नहीं बनाए जाने के मसले पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और इस समय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के कार्यालय ने इस मामले में एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है, ' बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की स्मृति में विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने एक स्तंभ बन रहा है. आजादी के बाद देश का यह प्रथम ऐसा स्तंभ होगा जिसमें अशोक चक्र नहीं है. बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करते हुए अशोक चक्र की जगह स्वास्तिक चिन्ह लगाया है.' अपने ट्वीट के साथ तेजस्वी ने लोकार्पण अवसर का गुरुवार को फोटो भी लगाया है जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम नीतीश कुमार इस स्तंभ के मॉडल के सामने खड़े नजर आ रहे हैं.
बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की स्मृति में विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने एक स्तम्भ बन रहा है।
— Office of Tejashwi Yadav (@TejashwiOffice) February 18, 2022
आजादी के बाद देश का यह प्रथम ऐसा स्तम्भ होगा जिसमें अशोक चक्र नहीं है। नीतीश सरकार ने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करते हुए अशोक चक्र की जगह स्वास्तिक चिन्ह लगाया है। pic.twitter.com/J6OxWq8lxs
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लालू यादव के पुत्र तेजस्वी विभिन्न मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार और उनकी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार किए हैं. शराबबंदी का मुद्दा हो या फिर राज्य में बेरोजगारी, तेजस्वी ने बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया है. शराबबंदी के मुद्दे पर राजद नेता ने कहा था कि ऐसे समय जब विधानसभा की सुरक्षा इतनी कड़ी हैं तब शराब के बोतलें मिलना साफ़ करता हैं कि बिहार राज्य में शराबबंदी नाकाम है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में कितने धड़ल्ले से शराब की बोतल पहुंच गई. अगर बिहार विधानसभा में बोतल पहुंच गई तो सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए. जहां सीएम खुद बैठे हैं, वहां से यह स्थान 100 मीटर भी नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि बेराजगारी, चिकित्सा, पलायन आदि मामलों में इस सरकार ने बिहार को बदनाम किया है. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि CM नीतीश जी केवल मुंह ज़ुबानी करप्शन पर "जीरोटॉलरेंस" की बात करते है लेकिन वस्तुस्थिति इससे उलट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं