बिहार में बारिश से सिहरन बढ़ी
- पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश
- बारिश से अचानक तापमान में गिरावट
- तापमान में गिरावट से सर्दी की आहट
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकाश हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है. तापमान में गिरावट से सिहरन बढ़ गई है और लोगों को स्वैटर निकालने पड़े हैं.
...और जब बारिश में बिना छतरी के खड़े होकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ली सलामी
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 21.9 डिग्री, गया का 24.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया 31.7 डिग्री, भागलपुर 28 डिग्री तथा पूर्णिया 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था. पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 1.53 मिलीमीटर से ज्यादा, गया में 3.80 मिलीमीटर, पटना में 1.4 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 7.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rain, Patna, Bihar