- नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का विवादित हमला, बोले- ‘औकात से ज्यादा बोलने लगे थे’
- पटना स्नातक सीट पर जदयू बनाम जन सुराज मुकाबला दिलचस्प
- ‘नीतीश कुमार कह दें तो उम्मीदवार वापस ले लूंगा’, PK का बड़ा दावा
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने जदयू एमएलसी और उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कई विवादित टिप्पणियां की हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि नीरज कुमार अपनी औकात से ज्यादा बोलने लगे थे और अब उनके हिसाब का समय आ गया है. दूसरी ओर जदयू विधायक अनंत सिंह भी पार्टी उम्मीदवार का विरोध करते हुए जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में उतर आए हैं. इस घटनाक्रम ने पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है.
नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने जदयू एमएलसी नीरज कुमार को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार 'अपनी औकात से ज्यादा बोलने लगे थे' और अब उनके हिसाब का समय आ गया है. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि वे नीरज कुमार को राजनीतिक रूप से जवाब देंगे और उन्हें सड़क पर ले आएंगे. उन्होंने नीरज कुमार पर व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों स्तर पर तीखे हमले किए.
उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
Patna, Bihar: On JD(U) chief spokesperson and MLC Neeraj Kumar, Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor says, “Neeraj Kumar is no more than someone barking on the streets. Journalists say he is the voice of Nitish Kumar, but he does not even have the standing to visit Nitish Kumar's residence. If Nitish Kumar comes before the media and openly supports him, I will withdraw my candidate...”
— IANS (@ians_india) October 9, 2026
जन सुराज ने अनुज कुमार सिंह को उतारा
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने अनुज कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार से है. चुनाव को रोचक बनाने वाली बात यह है कि जदयू के ही विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अनुज कुमार सिंह के समर्थन का ऐलान कर दिया है.
नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम
संजय झा ने पटना में नीतीश संवाद के दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम अब नीतीश कुमार के नाम पर आयोजित किए जाएंगे. संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार के लिए काम किया है. उनकी कार्यशैली और पार्टी के प्रति योगदान को देखते हुए अब पार्टी के सभी कार्यक्रम उनके नाम से ही आयोजित किए जाएंगे.
जदयू का जीत का दावा
वहीं बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर संजय झा ने दावा किया है कि जदयू के सभी आठ उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर आज मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक बुलाई गई है.
अनंत सिंह-नीरज विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
अनंत सिंह के रुख ने जदयू की अंदरूनी राजनीति को भी सुर्खियों में ला दिया है. पार्टी के भीतर इस विवाद को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इसी मुद्दे पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. पार्टी नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें : नीरज कुमार का विरोध कर JDU में अकेले पड़े अनंत सिंह? अब निशांत बोले- पिताजी के काम पर वोट मिलेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं