विज्ञापन

नीरज कुमार का विरोध कर JDU में अकेले पड़े अनंत सिंह? अब निशांत बोले- पिताजी के काम पर वोट मिलेगा

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने खुद अपने हाथों ने नीरज कुमार को विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी होने का पत्र दिया है. अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान से अनंत सिंह के अकेले पड़ने की बात हो रही है.

नीरज कुमार का विरोध कर JDU में अकेले पड़े अनंत सिंह? अब निशांत बोले- पिताजी के काम पर वोट मिलेगा
नीतीश ने खुद अपने हाथों ने नीरज कुमार को पार्टी प्रत्याशी होने का पत्र दिया है. अब निशांत के बयान से अनंत के अकेले पड़ने की बात हो रही है.
NDTV
  • बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया है.
  • जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह के विरोध को गलत बताया और पार्टी के समर्थन की पुष्टि की.
  • नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी का पूरा समर्थन नीरज कुमार को है और वोट उनके काम पर पड़ेगा.
पटना:

क्या बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेडीयू में अकेले पड़ गए हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि विधान परिषद चुनाव में उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया है. यही नहीं वह पार्टी कैंडिडेट के खिलाफ प्रचार में भी उतरे हैं. लेकिन इस मसले पर वह पार्टी में ही घिरते दिख रहे हैं. बाहुबली विधायक अनंत सिंह और MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के विवादों के बीच जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है. वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी टिप्पणी आई है. निशांत कुमार ने साफ कहा कि वोट हमारे पिताजी के काम पर पड़ेगा. 

निशांत ने कहा- हम सभी सीट जीतेंगे, पूरी पार्टी नीरज के साथ

निशांत कुमार ने कहा हम सभी सीट जीतेंगे.  उन्होंने कहा कि पार्टी नीरज कुमार के साथ हैं, पार्टी का पूरा समर्थन इनको हैं. जेडीयू नेता ने कहा कि सभी सीट पर NDA के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे. हमारे पिता जी के काम पर वोट मिलेगा. MLC चुनाव को लेकर निशांत कुमार ने नीरज कुमार के लिए की बैठक की और समर्थन के लिए अपील की. 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था- अनंत जो कर रहे वह गलत हैं

उनसे पहले उमेश कुशवाहा ने कहा कि अनंत सिंह जो कर रहे हैं वह गलत है. इससे पहले ललन सिंह ने भी अनंत का समर्थन न करने का संकेत दिया था. उनका कहना था कि मैं विवाद में कोई पंचायती नहीं करूंगा. ऐसे में यह सवाल साफतौर पर उठता है कि क्या अनंत सिंह पार्टी में बगावत करके अकेले पड़ गए हैं.

नीतीश ने खुद नीरज को दिया था पार्टी सिंबल

इससे पहले नीतीश कुमार ने खुद से नीरज कुमार को सिंबल देकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी. नीतीश ने सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा तो नहीं लेकिन उनकी यह तस्वीर ही काफी कुछ कह रही है. उधर आधिकारिक रूप से जदयू ने मुंगेर सांसद ललन सिंह को नीरज कुमार और अंनत सिंह के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी दे रखी है. 

ललन सिंह ने कहा- हम किसी की लड़ाई में नहीं पड़ते

जिस पर ललन सिंह ने इशारो-इशारों में बड़ा बयान भी दिया था. अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रही लड़ाई पर ललन सिंह ने इशारों में कहा कि हम किसी की लड़ाई में नहीं पड़ते, जब दोनों मिलने के लिए तैयार होंगे...तो हम समझौता करा सकते हैं. ललन सिंह ने साफ कहा कि हम किसी के बीच में नहीं पड़ते हैं. अगर दोनों मिलना चाहेंगे तो हम समझौता करा सकते हैं, लेकिन पंचायती नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें - JDU में गजब गेम! ललन सिंह को मिली अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी, संजय झा ने किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar MLC Election, Bihar Mlc Election 2026, Anant Singh, Neeraj Kumar JDU Candidate, Anant Singh Bihar Cm Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com