विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को बिहार की इस पार्टी से मिला साथ मिलकर काम करने का न्योता... 

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को बिहार के विकास के लिए साथ आने का निमंत्रण दिया.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को बिहार की इस पार्टी से मिला साथ मिलकर काम करने का न्योता... 
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर. (फाइल फोटो)
  • प्रशांत किशोर को पप्पू यादव की पार्टी से मिला निमंत्रण
  • बिहार के विकास के साथ मिलकर काम करने का न्योता
  • पप्पू यादव बोले- पक्ष-विपक्ष की राजनीति से ऊब चुकी है जनता
पटना:

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को बिहार के विकास के लिए साथ आने का निमंत्रण दिया और कहा कि जनता अब पक्ष और विपक्ष दोनों से उब चुकी है और एक नया गठबंधन चाहती है. उन्होंने कहा कि 'हम एक मजबूत संकल्प लेकर प्रशांत किशोर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, भाकपा नेता कन्हैया कुमार और वाम दलों के साथ एक नया मोर्चा बनाएंगे और राज्य को विकास के पथ पर ले जाएंगे.'

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला हमला तो सुशील मोदी ने दे डाली नसीहत, पूछे इन सवालों के जवाब...

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने कहा कि नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में बिहार नीचे से टॉप है. उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास विकास के लिए कोई मॉडल नहीं है. मेरे पास बिहार के विकास के लिए अगले तीन साल का ब्लू प्रिंट तैयार है. अगर प्रशांत किशोर बिहार के विकास में सहयोग देना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. हम सत्ता में आने के तीन साल के अन्दर राज्य के युवाओं को रोजगार देंगे और शिक्षा और स्वास्थ्य को दुरुस्त करेंगे. किसी बिहारी को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.'

प्रशांत किशोर बोले- नीतीश कुमार ने बेटे की तरह रखा, उनसे इन दो वजहों से हुआ मतभेद

पप्पू यादव ने राजद के 15 साल के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 सालों में राजद ने राज्य को पिछड़ेपन के रास्ते पर धकेल दिया. तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने पिता के नाम पर राजनीति में आए हैं, उन्होंने कोई संघर्ष नहीं किया है. उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि 'भाजपा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के द्वारा देश को बांटने की कोशिश कर रही है. हमने इन सभी मुद्दों को लेकर 23 फरवरी को भारत बंद बुलाया है, जिसमें भीम आर्मी भी समर्थन करेगी.'

VIDEO: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दी सलाह, "अपनी बात कहने के लिए किसी का पिछलग्गू ना बने"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Yadav, Prashant Kishor, Bihar Election 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com