बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के अंतिम दौर का मतदान चल रहा है. मधुबनी जिले की बेनीपट्टी सीट काफी मायने रखती है क्योंकि इस सीट पर नीतीश सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक भावना झा को मैदान में उतारा है. विनोद झा को पिछले चुनाव में भावना झा के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हालांकि, बाद में एमएलसी बनकर मंत्री पद तक पहुंचे. हाल ही में विनोद नारायण झा यहां के चंपा गांव गए थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें काम पूरी नहीं होने तक परियोजना का उद्घाटन करने से रोक दिया था.
एनडीटीवी संवाददाता ने क्षेत्र के मतदाताओं से यह जानने की कोशिश की वह किन मुद्दों पर वोट डाल रहे हैं. एक मतदाता ने कहा कि गंदगी भी यहां एक मुद्दा है, यहां बहुत गंदगी है. वोट डालने के लिए लाइन में लगे एक अन्य वोटर ने कहा कि हम नयी सरकार लाना चाहते हैं, पुरानी सरकार से थक गए हैं. बेरोजगारी और कोरोना की वजह से कोई रोजगार नहीं मिला है.
Watch | "No government hospital, no rail connectivity here": Voters tell NDTV's @umashankarsingh in Bihar's Madhubani district #BiharElections2020 #ElectionsWithNDTV pic.twitter.com/Xx6etp0mHY
— NDTV Videos (@ndtvvideos) November 7, 2020
एक अन्य मतदाता ने कहा कि बेनीपट्टी शहर में सरकारी अस्पताल नहीं हैं. कम से कम 200 बिस्तर का अस्पताल होना चाहिए. फैक्टरी नहीं होने से रोजगार की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते हमें बाहर जाना पड़ता है. यहां स्कूल भी नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां रेलवे लाइन भी नहीं है.
जातीय आंकड़ों की बात करें तो बेनीपट्टी विधानसभा सीटपर एक चौथाई वोटर ब्राह्मण हैं, जिसकी वजह से एनडीए और महागठबंधन दोनों ने ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट दियाय इस क्षेत्र में मुस्लिमों और यादवों की अच्छी खासी आबादी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं