विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

लालू प्रसाद यादव की 10वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुई विधिवत ताजपोशी

राबड़ी देवी ने लालू को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी है. इसके बाद बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता को मुकुट पहनाकर तलवार भेंट की है.

लालू प्रसाद यादव की 10वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुई विधिवत ताजपोशी
लालू यादव की 10वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुई विधिवत ताजपोशी...
पटना: लालू प्रसाद यादव को आज 10वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत ताजपोशी की गई. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रस्तावित राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं खुला अधिवेशन में बिहार एवं झारखंड समेत 24 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे. निर्वाचन पदाधिकारी जगदनांद सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा की है.

राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदनांद सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परिषद की बैठक की गई जिसमें लालू प्रसाद के निर्विरोध निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा कर उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा. जगतानन्द सिंह ने कहा कि 2020 तक लालू यादव  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे. दूसरे सत्र में खुला अधिवेशन होगा, जिसकी अध्यक्षता लालू प्रसाद ने की. इसमें पार्टी की ओर से कई प्रस्ताव पेश किये गए.

मोदी सरकार की देन, पहले लोग शेर से डरते थे, अब लोग गाय से डरते हैं : लालू यादव

इस मौके पर सर्वप्रथम राबड़ी देवी ने लालू को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी है. इसके बाद बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता को मुकुट पहनाकर तलवार भेंट की है. छोटे बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी फूल का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी है. इधर पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता भी बधाई दी है. घंटों कतार में खड़े होकर लालू को बधाई देने का शिलशिला चलता रहा. 

बैठक में आरजेडी के वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मण्डल ने लालू यादव के सामने अहम प्रस्ताव रख कर मांग की है जिसमें  तेजस्वी यादव के नाम के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में घोषणा करने की बात कही गई है. इधर आरजेडी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे ने प्रस्ताव रखकर आरजेडी के संविधान में बदलाव की मांग की है जिसका सभी ने हाथ उठाकर मंजूरी दी है.

VIDEO- आईआरसीटीसी घोटाला : लालू यादव पहुंचे CBI मुख्यालय

बहरहाल सत्तारूढ़ दल के कई आरोपों के बावजूद लालू यादव को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. इस पर आज जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा की राजद पार्टी का नाम बदल देना चाहिये और इसका नाम लालू यादव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी होना चाहिए एवं लालू प्रसाद को आजीवन अध्यक्ष बना देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस पार्टी का कोई कानून नहीं हैय आवेदन देना और घोषणा करना सिर्फ दिखावा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com