विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

मंत्री पद को लेकर BJP से 'नाराज' चल रहे नीतीश को मिला लालू का न्योता, कहा- फिर एकजुट होने का समय

नीतीश कुमार ने मंत्रालय में सहयोगियों के लिए 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' के लिए जोर दिया था, लेकिन भाजपा ने मना कर दिया.

मंत्री पद को लेकर BJP से 'नाराज' चल रहे नीतीश को मिला लालू का न्योता, कहा- फिर एकजुट होने का समय
नीतीश कुमार साल 2017 में गठबंधन से अलग हो गए थे.
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की कैबिनेट पद को लेकर भाजपा के साथ चल रही अनबन के बीच लालू प्रसाद यादव ने उन्हें न्योता दिया है. हालही लोकसभा चुनाव में बिहार में खाता खोलने में नाकाम रही लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राजद ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापस आने का न्योता दिया है. नीतीश कुमार साल 2017 में महागठबंधन से अलग हो गए थे. यह औपचारिक न्योता राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने सोमवार को पटना में दिया.

लालू यादव के करीबी समझे जाने वाले सिंह ने मीडिया से कहा कि अब फिर से एकजुट होने का समय आ गया है, क्योंकि भाजपा आने वाले दिनों में नीतीश कुमार का केवल "अपमान" करेगी. बाद में पार्टी नेकहा कि यह अपील केवल नीतीश कुमार के लिए नहीं थी, बल्कि सभी गैर भाजपाई पार्टियों को साथ आना चाहिए.

पेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं'

लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत के बाद भाजपा ने अपने सभी सहयोगी दलों को एक-एक मंत्री पद का ऑफर दिया है, लेकिन इसको लेकर नीतीश कुमार नाराज दिख रहे हैं. नीतीश कुमार ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था कहा कि जदयू सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी. नीतीश की पार्टी को साल 2017 में भी मोदी सरकार का हिस्सा नहीं बनाया गया था, जब उन्होंने कांग्रेस और लालू यादव का साथ छोड़कर भाजपा से हाथ मिलाया था. इस बार उम्मीद थी कि उन्हें इसका फल मिलेगा. विशेषकर तब जब लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है.

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार बोले- गठबंधन में सब कुछ ठीक, मन में न रखें कोई भ्रम 

नीतीश कुमार ने मंत्रालय में सहयोगियों के लिए 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' के लिए जोर दिया था, लेकिन भाजपा ने मना कर दिया. भाजपा ने इस बार साल 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ जीत हासिल की है. 

JDU-BJP में दरार? केसी त्यागी बोले- अब कभी भी NDA के कैबिनेट में नहीं होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौटने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था, 'किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि जो जीत बिहार में एनडीए द्वारा दर्ज की गई थी - वह बिहार के लोगों की जीत है. अगर कोई दावा कर रहा है कि यह उसकी व्यक्तिगत जीत है, तो वे भ्रम में हैं.' मुख्यमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'एनडीए के साथ सब ठीक है'

नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार में साधा अपने कोर वोटर को, बीजेपी को भी दिया संदेश

Video: बीजेपी से नाराज चल रहे हैं नीतीश कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish And Lalu, Nitish Kumar, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com