विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

तो अब तेजस्वी रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी से दूर, जानें क्या है मामला

इस बंगले की खासियत यह है कि यह न केवल मुख्यमंत्री आवास से सटा है बल्कि लालू यादव और राबड़ी देवी के बंगले के बिल्कुल सामने है.

तो अब तेजस्वी रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी से दूर, जानें क्या है मामला
तेजस्वी यादव जल्द खाली कर देंगे बंगला
  • लालू यादव ने कहा- सुशील मोदी वहां रहे हमें कोई आपत्ति नहीं
  • लालू-राबड़ी के बंगले के सामने है यह बंगला
  • सुशील मोदी ने कहा- बिना क्षति पहुंचाए बंगला वापस दो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी अब अपने नए बंगले में जा सकते हैं. पिछले कई हफ्तों से इस बंगले में रह रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री और अब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की उस मांग को ठुकरा दिया गया है, जिसमें वह कह रहे थे कि उन्हें इसी बंगले में रहने दिया जाए. राज्य सरकार ने उनके आग्रह को नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया था, लेकिन राजद अध्यक्ष लालू यादव का कहना है कि ये बातें उनके लिए प्राथमिकता नहीं हैं और सुशील मोदी अगर इस बंगले में रहना चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं.

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से कहा- बिना क्षति पहुंचाए बंगला वापस दो

लालू के इस कथन का मतलब यह लगाया जा रहा है कि अब तेजस्वी अपना बंगला खाली कर देंगे. इस बंगले की खासियत यह है कि यह न केवल मुख्यमंत्री आवास से  सटा है बल्कि लालू यादव और राबड़ी देवी के बंगले के बिल्कुल सामने है.

क्या लालू यादव ने अपनी गलतियों से तेजस्वी का राजनीतिक भविष्य चौपट कर दिया?

तेजस्वी ने एक रास्ता भी बनाया था, जिससे वह अपने पिता के घर से चंद सेकेंड पहुंच जाते थे, हालांकि सुशील मोदी का कहना है कि वह इस बंगले में उसी समय शिफ्ट करेंगे जब इसमें कोई तोड़फोड़ न हुई हो. मतलब सुशील मोदी ने आशंका व्यक्त की है कि कहीं तेजस्वी के समर्थक निकलने के समय बंगले में तोड़फोड़ न कर दें.

मैं तेजस्वी यादव, 9वीं पास हूं, आयकर विभाग ने पूछे 36 सवाल- अधिकतर पर मिला एक ही जवाब
फिलहाल इस मुद्दे का अब धीरे-धीरे हल निकलता जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने उन्हें इस बंगले में रहने देने की गुज़ारिश की थी, लेकिन भवन निर्माण विभाग ने इसे खारिज कर दिया था.

 गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का मौजूदा निवास 5, सर्कुलर रोड अब उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को आवंटित किया गया है. तेजस्वी ने राज्य के उप मुख्यमंत्री और भवन निर्माण मंत्री रहने के दौरान इस मकान के रखरखाव और इसकी साज-सज्जा पर काफी बड़ी रकम खर्च की. उन्हें शायद सरकार और खासकर यह मकान हाथ से जाने का अंदाजा नहीं था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com