विज्ञापन

लालू सिंगापुर में, तेजस्वी से नाराज बेटी रोहिणी का पटना में लगा पोस्टर- 'न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है'

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में अनबन की खबरें सामने आई थी. लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी ने तेजस्वी और उनके करीबियों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अब जब लालू चेकअप के लिए सिंगापुर में हैं, तभी पटना में रोहिणी का एक पोस्टर लगा है. जिसने राजद खेमे की राजनीति बना दी है.

लालू सिंगापुर में, तेजस्वी से नाराज बेटी रोहिणी का पटना में लगा पोस्टर- 'न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है'
पटना में राजद दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर.
  • बिहार की राजनीति में रोहिणी आचार्या के पोस्टर ने राजद के भीतर नए विवाद और उबाल को जन्म दिया है.
  • लालू यादव इस समय सिंगापुर में हैं जहां उनकी बेटी रोहिणी भी रहती हैं जो उन्हें किडनी दे चुकी हैं.
  • बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे.
पटना:

Rohini Acharya Poster: एक पोस्टर से बिहार की ठंडी पड़ी राजनीति फिर उबल पड़ी है. उबाल RJD खेमे में है. जिसके नेता लालू यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं. वहीं सिंगापुर जहां उन्हें किडनी देने वाली बेटी रोहिणी भी रहती हैं. वहीं रोहिणी जो बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद राबड़ी आवास से रोते हुए निकली थी. तब उन्होंने मीडिया में आकर तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. लेकिन हाल ही में जब लालू सिंगापुर पहुंचे तो रोहिणी की नाराजगी दूर होती नजर आई. 

RJD दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

रोहिणी ने खुद एयरपोर्ट पहुंच कर पिता को रिसीव किया. न केवल रिसीव किया बल्कि एक रील के जरिए बाप-बेटी के प्यार को भी बताया. इस रील में रोहिणी ने लिखा- आज हमारे घर हमारे भगवान आए हैं. अभी लालू सिंगापुर में ही है. इस बीच पटना में RJD दफ्तर के बाहर एक ऐसा पोस्टर है, जिसने राजद की राजनीति गरमा दी है. 

पोस्टर में लालू यादव और रोहिणी आचार्या की बड़ी तस्वीर है. इसके साथ लिखा है-

न हौसला टूटा है
न हिम्मत हारी है
मैं लड़ना जानती हूं
अकेले गद्दारों पर भारी हूं
मैं लालू जी की बेटी हूं
मेरा लहू बिहारी और
रग-रग में खुद्दारी है.

इस पोस्टर से राजद खेमे की राजनीति गरमा गई है. माना जा रहा है कि पोस्टर के जरिए रोहिणी आचार्या की ओर से संदेश दिया गया है. बताते चले कि कुछ दिनों पहले रोहिणी आचार्या के एमएलसी चुनाव लड़ने की चर्चा भी चली थी. लेकिन बाद में रोहिणी ने खुद ही इसे गलत बताया था. 

यह भी पढ़ें - 'हमारे घर आज भगवान आए हैं', सिंगापुर में बेटी रोहिणी के घर पहुंचे लालू, ऐसे हुआ वेलकम VIDEO

यह भी पढ़ें - फिर काला होगा मुंह... लालू के सिंगापुर दौरे पर आखिर ऐसी क्या चर्चा चली कि भड़क गईं रोहिणी आचार्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Rohini Acharya, Rohini Acharya Poster, Lalu Yadav Singapore Visit, Rohini Acharya Alegation On Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com