विज्ञापन

फिर काला होगा मुंह... लालू के सिंगापुर दौरे पर आखिर ऐसी क्या चर्चा चली कि भड़क गईं रोहिणी आचार्या

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव हेल्थ टेस्ट के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं. जहां उनको किडनी देने वाली बेटी रोहिणी भी रहती है. लेकिन लालू के इस दौरे से पहले रोहिणी आचार्या बुरी तरह से भड़की नजर आईं. जानिए पूरा माजरा क्या है?

फिर काला होगा मुंह... लालू के सिंगापुर दौरे पर आखिर ऐसी क्या चर्चा चली कि भड़क गईं रोहिणी आचार्या
राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्या.
नई दिल्ली:

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया पर एक बार फिर भड़की नजर आईं. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगा. रोहिणी आचार्या का यह पोस्ट लालू यादव के सिंगापुर दौरे से जुड़ा है. दरअसल लालू यादव जल्द ही अपनी मेडिकल जांच के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं. जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्या परिवार के साथ रहती हैं. लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से नाराज चल रही है. उनका तेजस्वी यादव से झगड़ा भी हुआ था. बिहार चुनाव में मिली हार के बाद बिखड़ चुका लालू परिवार बीते दिनों तब करीब-करीब एकजुट नजर आया जब गाजियाबाद में तेजस्वी के बेटे इराज का जन्मदिन मनाया गया. लेकिन इसमें रोहिणी आचार्या शामिल नहीं हुईं. जिससे यह साफ हो गया कि रोहिणी की नाराजगी अब भी कायम है. 

पटना की सियासी चर्चाओं से भड़की रोहिणी आचार्या

इस बीच लालू के सिंगापुर दौरे को लेकर पटना में कुछ ऐसी राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हुई, जिससे रोहिणी आचार्या बुरी तरह से भड़क उठी. दरअसल लालू के सिंगापुर दौरे को लेकर ऐसे खबरें बनी जिसमें कहा गया कि लालू रोहिणी आचार्या को मनाने के लिए सिंगापुर जा रहे हैं. यह भी चर्चा चली की बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव में रोहिणी आचार्या को राजद की ओर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है. 

रोहिणी आचार्या के फेसबुक पोस्ट.

रोहिणी आचार्या के फेसबुक पोस्ट.
Photo Credit: सोशल मीडिया

बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगाः रोहिणी आचार्या

इन अटकलों पर रोहिणी बुरी तर भड़की नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- बुरी नियत वालों का मुँह फिर होगा काला.. घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है , गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था , इस बार भी होगा.. ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जम कर फैलाई थी. 

मेरा विरोध गलत के खिलाफ रहा है आगे भी रहेगाः रोहिणी

रोहिणी ने आगे लिखा कि मेरे बारे में झूठ फैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूँ कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच, झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है क्योंकि मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच व लोभ से परे हट कर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूं और मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा.

यह भी पढ़ें - 'इराज के पापा' बेटे के बर्थडे में तेजस्वी का दिखा खास अंदाज, एकजुट नजर आया लालू परिवार, फोटो-वीडियो

लेखक के बारे में
img
शिवम कुमार
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Lalu Yadav Daughter, Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya, Rohini Acharya, Rohini Acharya And Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com