ताज महल के मुद्दे पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा है (फाइल फोटो)
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल को लेकर विवादास्पद बयान पर तंज कसते हुए आम लोगों से अपनी बात कहने की अपील की है. लालू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'वह अगर ताज की बात करे, तब तुम कामकाज की बात करना.' लालू ने केंद्र सरकार के कामों पर प्रश्न उठाते हुए अपने अंदाज में अपनी बातों को पैरोडी की तर्ज पर ट्वीट किया, "वो 'ताज' की बात करें तो तुम 'कामकाज' की करना. वो 'गाय' की कहें तो तुम 'आय' की कहना."
लालू ने इशारों ही इशारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी की आय में अचानक हुई भारी वृद्धि पर कटाक्ष करते हुए पैरोडी के अंदाज में ट्वीट कर आगे लिखा, "वो 'शाहजहां' की बात करें, तो तुम 'जयशाह' पर अड़े रहना.
मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगलकालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा.
पढ़ें: नीतीश कुमार को 7 जन्मों में भी माफ नहीं करेंगे लालू यादव, बताया- सबसे बड़ा 'डरपोक'
उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे कलंक कथा लिखने वाले बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है.
मुद्दा गरमाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोम द्वारा ताजमहल पर दिए गए विवादास्पद बयान पर उनसे सफाई मांगी है. योगी ने कहा कि ताजमहल भारतीय मजदूरों की मेहनत से खड़ा हुआ है और यह हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. योगी हालांकि इससे पहले ताजमहल के बारे में सोम जैसा ही बयान देते रहे हैं.
(इनपुट आईएएनएस से)

वो 'ताज' की बात करे तो तुम 'कामकाज' की करना। वो 'गाय' की कहे तो तुम 'आय' की कहना। वो 'शाहजहां' की बात करे तो तुम 'जयशाह' पर अड़े रहना।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) 17 अक्तूबर 2017
मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगलकालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा.
पढ़ें: नीतीश कुमार को 7 जन्मों में भी माफ नहीं करेंगे लालू यादव, बताया- सबसे बड़ा 'डरपोक'
उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे कलंक कथा लिखने वाले बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है.
मुद्दा गरमाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोम द्वारा ताजमहल पर दिए गए विवादास्पद बयान पर उनसे सफाई मांगी है. योगी ने कहा कि ताजमहल भारतीय मजदूरों की मेहनत से खड़ा हुआ है और यह हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. योगी हालांकि इससे पहले ताजमहल के बारे में सोम जैसा ही बयान देते रहे हैं.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav