आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( फाइल फोटो )
- लालू यादव की ओर सीबीआई को पत्र
- 2 अक्टूबर के बाद हाजिर होने की कही बात
- चारा घोटाले में गवाही पूरी करने की बात का दिया हवाला
पटना:
रेलवे के दो होटल के बदले मॉल की जमीन के घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब सीबीआई के सामने 2 अक्टूबर के बाद ही पेश होंगे. लालू यादव को जांच एजेंसी ने 11 सितंबर यानी आज दिल्ली बुलाया था. लालू यादव ने सीबीआई की ओर जारी समन के जवाब में अपने वकील के माध्यम से भेजे पत्र में कहा है कि चारा घोटाले के एक मामले में इस महीने की २३ तारीख तक उन्हें अपनी गवाही पूरी कराने का आदेश दिया गया है. इसलिए वह इस मामले में अभी व्यस्त हैं और उसके बाद नवरात्र का पर्व शुरू हो जायेगा. इसलिए २ अक्टूबर जब दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहार खत्म हो जाएंगे तो जांच एजेंसी उस समय किसी भी दिन पूछताछ के लिए सीबीआई जा सकते है. सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए किसी भी दिन और समय निर्धारित कर बुला सकती है. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने त्योहारों की बात पर अपने हाजिर होने के लिए समय मांगा है. तेजस्वी यादव के साथ पूछताछ का समय सीबीआई ने 12 सितंबर को तय किया था.
पढ़ें : मुझ पर FIR राजनीतिक साजिश, क्या 13-14 साल की उम्र में घोटाला करेंगे? : तेजस्वी यादव
हालांकि भागलपुर में हुई रैली में लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि सीबीआई की ओर से पूछताछ का नोटिस उनकी रैली को बाधित करने के लिए किया गया था. रैली से एक दिन पहले भागलपुर जाते समय लालू यादव से इसके बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि यह जांच नीतीश कुमार के इशारे पर हो रही है. उनका कहना था कि उनसे संबंधित सारी जानकारी सार्वजनिक है. आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि वह इतने दिन से सीबीआई को झेल रहे हैं इसलिए उन्हें अब उन्हें डर नहीं लगता.
वीडियो : मीसा का फॉर्म हाउस अटैच
आपको बता दें कि इसी कथित घोटाले के चलते ही नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच मतभेद शुरू हुए थे जिसके बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav