बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव में बुधवार को खौफनाक वारदात सामने आई. राशन लाने की बात पर हुए झगड़े में पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करके आरोपी पति फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, 6 साल पहले दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी और दोनों की एक 2 साल की बेटी भी है. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है.
चंचला के सिर में आए गहरे घाव
पुलिस के अनुसार, मृतका 25 वर्षीय चंचली देवी है, जो बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव की रहने वाली थी. आरोपी पति सनोज मेहता कुटुंबा के दधपा गांव का निवासी है. दोनों की लव मैरिज हुई थी, जिसके बाद उनको एक बेटी हुई है, जो अभी 2 साल की है. बुधवार सुबह चंचली देवी पति सनोज पर सरकारी राशन की दुकान से राशन लाने का दबाव बना रही थी. इसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. गुस्से में सनोज ने घर में रखी लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. सिर पर 3 इंच गहरा और 2 इंच लंबा घाव होने से ज्यादा खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.
सनोज और चंचली में अक्सर होता रहता झगड़ा
पुलिस ने बताया कि सनोज और चंचली के बीच अक्सर झगड़ा होता था. सनोज और उसका बड़ा भाई अलग-अलग कमरे में रहते थे. बुधवार को झगड़े के दौरान कोई बीच-बचाव करने नहीं पहुंचा. सनोज के पिता अवधेश मेहता पहले छोटे बेटे सनोज और बहू चंचली के साथ रहते थे. कुछ महीने पहले वे अपनी पत्नी के साथ बड़े बेटे के पास रहने लगे थे. ग्रामीणों के अनुसार बड़े बेटे का राशन कार्ड अलग था, जबकि सनोज के राशन कार्ड में माता-पिता का नाम था.
पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा सनोज
सनोज मेहता पेशे से ड्राइवर बताया जाता है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था. कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि शुरुआती जांच में पति द्वारा लोहे की रॉड से सिर पर वार की बात सामने आई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच चल रही है. 6 साल पहले लव मैरिज करने वाले इस जोड़े की कहानी का दुखद अंत हो गया. पड़ोसियों के अनुसार, सनोज बहन की ननद के गांव पोखराही आता-जाता था. वहीं चंचला से मुलाकात हुई और प्यार हो गया था.
यह भी पढे़ं-
बिहार: कोसी नदी हादसे में 1 डेड बॉडी बरामद, लापता लोगों के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं