विज्ञापन

बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 3 लोगों की जान; साइकिल सवार की भी मौत

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 लोगों की जान ले ली. यही नहीं साइकिल सवार भी इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवा बैठा.

बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 3 लोगों की जान; साइकिल सवार की भी मौत
अररिया में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत

बिहार में अररिया–पूर्णिया मुख्य मार्ग पर कुसियार गांव पार्क के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ, जब एक स्कॉर्पियो ड्राइवर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो बैठा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई और उसके बाद दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रही मारुति ब्रेजा से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

साइकिल सवार की हादसे में मौके पर मौत

दुर्घटना में साइकिल सवार कोनेन अख्तर पिता-जाहिद निवासी गैयारी, अररिया की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान मयानंद झा (60), शांति देवी (60) और गौतम कुमार ठाकुर उर्फ रटू (49) के रूप में हुई है. सभी पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत सकमा बिशनपुर गांव के निवासी थे.

स्कॉर्पियो और ब्रेजा में सवार कुल 10 लोग हुए घायल

बताया जाता है कि मृतक आपस में मां-बेटे और चाचा के रिश्ते में थे. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पर सवार छह लोग मधेपुरा जिले के रामनगर में एक रिश्तेदार के क्रियाकर्म में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो और ब्रेजा में सवार कुल 10 लोग घायल हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया. घायलों में जवाहर झा (60), लक्ष्मी ठाकुर (43) और मधुलता देवी (55) समेत कई लोग शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत- बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही परिवार के कई सदस्यों के प्रभावित होने से सकमा बिशनपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. 

यह भी पढ़ें-

बिहार: 6 साल पहले हुई लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने लोहे के रॉड से पत्नी को मार डाला

बिहार: कोर्ट की लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक 11 वकीलों की अटकी रही सांस, लिफ्ट को तोड़कर निकाले गए लोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Accident News, Bihar News, Bihar Latest News, Araria News, Araria News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com