विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

अमित शाह के साथ बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने दोहरायी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भुवनेश्वर में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक में बिहार के लिये विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की.

अमित शाह के साथ बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने दोहरायी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
बिहार को उसका ‘हक’ मिलना चाहिए: नीतीश कुमार
पटना:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भुवनेश्वर में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक में बिहार के लिये विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की. उन्होंने कहा कि बिहार को उसका ‘हक' मिलना चाहिए जिससे वह तेज गति से प्रगति कर सके और कुल मिलाकर देश के विकास में बेहतर योगदान करे. कुमार ने 2005 में जब पहली बार प्रदेश की सत्ता संभाली थी वह तबसे राज्य के लिये विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं. बिहार राज्य के कम विकसित राज्यों में से एक है और विकास के कई मानकों पर राष्ट्रीय औसत से कम है. 

RSS नेताओं की जानकारी जुटाने के आदेश पर नीतीश कुमार अब बचाव की मुद्रा में क्यों?

ईजेडसी में अपने संबोधन में कुमार ने पूर्वी क्षेत्र में अंतरराज्यीय मुद्दों के समाधान के लिये एक तंत्र विकसित करने का भी आह्वान किया. इन राज्यों में समान सांस्कृतिक विरासत है और ये एक जैसी समस्याओं का ही सामना भी करते हैं.

बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर नीतीश कुमार का रुख हुआ नरम?

बिहार में अप्रैल 2016 से प्रभावी मद्य निषेध के सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में पड़ोसी प्रदेशों झारखंड और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पर चिंता व्यक्त की और उन राज्य सरकारों से इस पर प्रभावी लगाम लगाने का अनुरोध किया. 

Video: CM नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग उठाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Bihar Special Status, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com