विज्ञापन

SIR में कहां कितने कटे नाम, अमित शाह ने राहुल गांधी को आंकड़ों के साथ पूरा बताया

अमित शाह ने राहुल गांधी को चैलेंज देते हिए कहा कि आप चर्चा के लिए पीएम मोदी को चुनौती देते हैं, मोदी जी की जरूरत नहीं है. अगर चर्चा करनी है तो एक पत्र लिख मोदी जी को दो, हम एसआईआर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएंगे.

अमित शाह ने राहुल गांधी को दी SIR पर चर्चा की चुनौती
NDTV
  • हरियाणा के करनाल में अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की चुनौती दी
  • अमित शाह ने बताया कि कटे हुए वोटों में मृतक, दूसरे राज्य में शिफ्ट हुए और नाम त्रुटि वाले शामिल हैं
  • शाह ने कहा कि कांग्रेस संसद को चलने नहीं देती और सड़क पर भीड़ जमा कर अराजकता फैलाती है

हरियाणा के करनाल में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR पर चर्चा करने की चुनौती दी. शाह ने कहा कि बीजेपी एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं और ठीकरा चुनाव आयोग और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं.  उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि 20214 में कहां एसआईआर था,तब भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था.  इसके साथ ही उन्होंने पूरा वह ब्रेकअप भी बता दिया, जिससे पता चल सके कि कहां कितने नाम कटे हैं.

SIR पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं-शाह

अमित शाह ने राहुल गांधी को चैलेंज देते हिए कहा कि आप चर्चा के लिए पीएम मोदी को चुनौती देते हैं, मोदी जी की जरूरत नहीं है. अगर चर्चा करनी है तो एक पत्र लिख मोदी जी को दो, हम एसआईआर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएंगे. हम चर्चा के लिए तैयार हैं. हम वहां पूरी चर्चा करेंगे. आप झूठ बोलना बंद करिए.

शाह ने बताया SIR वोट कटिंग का ब्रेकअप

शाह ने इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ डेढ़ करोड़ वोट काटे जाने वाले सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूछती है कि इसका ब्रेकअप क्या है. इस पर शाह ने बताया कि 2.8 करोड़ नागरिक ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है.ऐसे लोग क्या कभी वोट डाल सकते हैं.सवा छह करोड़ लोग ऐसे हैं  जो दूसरे राज्य में शिफ्ट हो गए, वहां जाने के बाद वट तो चला ही जाएगा ना. 1 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके नाम तीन से ज्यादा जगहों पर है, ऐसे में दो जगह तो नाम कटेगा ही. ये 10 करोड़ हो गए. 

काटे गए डेढ़ करोड़ वोटों का दिया हिसाब 

शाह ने कहा कि 3 करोड़ बचे हुए लोग वोट राहुल गांधी को परेशान कर रहे हैं.ये लोग चुनाव आयोग के सामने आते ही नहीं हैं.ये लोग अपने आप को छिपाते हैं, क्यों कि ये घुसपैठिए हैं. घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीटो. उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि उनको ढूंढकर वोटर लिस्ट से निकालेंगे और फिर देश से भी बाहर निकाल देंगे.

शाह ने कहा कि लोकतंत्र में संसद चर्चा का सबसे बड़ा स्थान है, राहुल गांधी संसद चलने नहीं देते और मुद्दों पर चर्चा नहीं करते. संसद में शोर-शराबा बहिष्कार करने को कांग्रेस पार्टी का कल्चर बना दिया है.राहुल गांधी को संसद चलने नहीं देनी और सड़क पर भीड़ जमा करके एनार्किस्ट की तरह अराजकता फैलाने का काम करते हैं. अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा कि आप क्या समझते हैं कि 80 साल पुराना हमारा लोकतंत्र क्या आपके झांसे में आ जाएगा.

बीजेपी, कांग्रस को हर जगह जवाब देगी

गृह मंत्री ने कहा कि राहुल जी, हम तो लोग ही सड़कों के हैं, मेरी बात सुनकर रखना.बीजेपी आपको संसद में भी और विधानसभा में जवाब देगी.गांव, खेत खलियान और रोड पर भी जवाब देगी.अगर आपको भीड़ ही इकट्ठा करनी है तो बीजेपी के सारे नेता वहां पर भी आपको जवाब देंगे.

जहां SIR नहीं था, वहां भी कांग्रेस हार गई

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हाथ में संविधान लहराते हैं और संविधथान के संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करने की जगह संसद का अपमान करते हैं. स्पीकर और न्यायालय का अपमान करते हैं और लोकतंत्र की बात करते हैं.शाह ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया बिहार और दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी जीती. उन्होंने पूछा कि 2019 और 2024 में कहां एसआईआर था, कांग्रेस तब भी हारी थी. हरियाणा, महाराष्ट्र में भी एसआीआर नहीं था.आु सब जगह हारे और कहते हैं कि 13 करोड़ वोट काट दिए. 

2014 के चुनाव के बाद देशभर में जो चुनाव हुए ये लगातार देश की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को हराया है.सबसे पहला चुनाव हरियाणा में हुआ. उस कांग्रेस कांग्रेस वर्कर नए कपड़े पहनकर, मिठाई, जलेबी लेकर कार्यालय में जमा हो गए थे.पांचवें राउंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Rahul Gandhi, Sir Voter List Controversy, SIR Voter List Name Missing, BJP Padyatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com