विज्ञापन

छात्राओं का रेप, वीडियो भी बनाया... गुरु-शिष्य रिश्ते को तार-तार करने वाले बक्सर के दो टीचर सस्पेंड, हेडमास्टर गिरफ्तार

बिहार में एक सरकारी स्कूल के दो टीचरों पर नाबालिग छात्राओं के रेप का संगीन आरोप लगा है. मामले में कुछ वीडियो भी सामने आए. जिसके बाद दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है.

छात्राओं का रेप, वीडियो भी बनाया... गुरु-शिष्य रिश्ते को तार-तार करने वाले बक्सर के दो टीचर सस्पेंड, हेडमास्टर गिरफ्तार
आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार और हेडमास्टर मोहम्मद इमाम अली अंसारी.
NDTV
बक्सर:

5 सितंबर को पूरा भारत अपने-अपने तरीके से शिक्षक दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है. इस बीच बिहार से ऐक ऐसा मामला सामने आया, जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. बिहार के बक्सर जिले में एक सरकारी स्कूल के दो मास्टरों पर नाबालिग छात्राओं से रेप केस का आरोप लगा है. इस मामले से जुड़े कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं उस स्कूल के हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी शिक्षकों की पहचान अरविंद कुमार और वीरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. शिक्षा विभाग ने इन दोनों को सस्पेंड कर दिया है. अरविंद कुमार 2024 में बीपीएससी टीआरई के माध्यम से बहाल हुए थे. वहीं वीरेंद्र कुमार 2013 में ट्रांसफर के बाद इस स्कूल में आए थे. 

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होते हेडमास्टर, अब खा रहे हवालात की हवा

वहीं हेडमास्टर मोहम्मद इमाम अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हेडमास्टर पर मामले को दबाने और दोनों आरोपी शिक्षकों को भगाने की कोशिश करने का आरोप लगा है. खास बात यह है कि मोहम्मद इमाम अली अंसारी को इसी साल शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित करने के लिए चुना गया था. प्रशासन ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी को वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सूची से बाहर करने की भी सिफारिश की है.

डुमरांव के नथुनी अहीर स्थित मध्य विद्यालय का मामला

मामला बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय से जुड़ा है. बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार के कुछ वीडियो क्लिप स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को पकड़कर पीटा भी था. धीरे-धीरे मामला खुलकर सामने आया, जिसके बाद गुरुवार को बक्सर जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, दोनों शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद और अरविंद कुमार के खिलाफ स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी.

जदयू नेता बोले- ऐसे लोगों को समाज में रहने का हक नहीं

बक्सर के एक स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण की घटना पर JDU के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. इससे ज़्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता. ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है..."

राजद नेता बोले- ऐसी सजा मिले जो नजीर बने

मामले को राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने बेहद शर्मनाक बताते हुए कठोर सजा की मांग की है. राजद नेता ने 12 छात्राओं के साथ शोषण का दावा किया है. उन्होंने कहा कि महज निलंबन को सजा नहीं है. इन शिक्षकों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो नजीर बने.  

बीईओ ने दोनों शिक्षकों को किया सस्पेंड

बयान में बताया गया कि 31 अगस्त को डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने शिकायत के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को सौंपी और इसके बाद डीईओ ने दो सितंबर को अलग-अलग आदेश जारी कर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

शिकायत में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने और ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे. हालांकि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट में बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की विद्यालय की छात्रा नहीं है.

यह भी पढ़ें - बिहार की बेटियों का कमाल: प‍िता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Buxar, Buxar Bihar, Buxar Police, Teacher Rape Case Bihar, Teacher Rape Minor Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com