विज्ञापन

कानपुर में बिजनेसमैन के मर्डर में बहू शालू के बाद अब बेटा भी गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़ा गया सुब्रत

हत्या के आरोपी विशाल ने पुलिस को बताया कि वारदात के लिए उसे सुब्रत ने कहा था और पुलिस के पकड़ने पर शालू का नाम लेने को कहा था. इसके बाद पुलिस ने उसके बयान का अन्य साक्ष्यों से मिलान किया.

कानपुर में बिजनेसमैन के मर्डर में बहू शालू के बाद अब बेटा भी गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़ा गया सुब्रत
कानपुर दवा कारोबारी मर्डर केस में बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार.
  • कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या मामले में पुलिस ने अब उनके बेटे सुब्रत को गिरफ्तार किया है
  • सुब्रत की गिरफ्तारी पूर्व नौकर विशाल गौतम के बयान के आधार पर हुई, उसने सुब्रत को वारदात का मुख्य आरोपी बताया
  • विशाल ने पुलिस को बताया कि हत्या की सुपारी सुब्रत ने दी थी और पकड़े जाने पर बहू शालू का नाम लेने को कहा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फेमस दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. बहू शालू के बाद अब बेटे सुब्रत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  सुब्रत की गिरफ्तारी से ये मामला अलग ही मोड़ पर पहुंच गया है. पहले खुलाया हुआ था कि ससुर की हत्या बहू शालू ने करवाई है. लेकिन अब बेटे की गिरफ्तारी क्यों?  बता दें कि हत्यारे के आरोपी विशाल के बयान के बाद पुलिस सुब्रत तक पहुंची है. 

बहू शालू के बाद अब बेटा सुब्रत गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने दवा कारोबारी विनीत मनोचा के बेटे सुब्रत को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारी पूर्व नौकर और हत्या के आरोपी विशाल के बयान के बाद हुई है. बता दें कि 5 सिंतबर को कारोबारी की उनके घर में ही आधी रात को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जब ये खुलासा हुआ कि जो बहू बुरी तरह रो रही थी उसने ही ससुर की सुपारी दी थी, ये सुनकर परिवार ही नहीं पूरा देश सन्न रह गया.

हत्या के आरोपी ने लिया सुब्रत का नाम

कानपुर पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक कारोबारी की बहू शालू, हत्या के आरोपी विशाल गौतम और राजकिशोर को गिरफ्तार किया था. बुधवार को कोर्ट ने कल्याणपुर पुलिस को तीनों की 24 घंटे की रिमांड दी थी. इसके बाद पुलिस ने दिनभर तीनों से अलग-अलग पूछताछ की और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए कई जगहों पर पड़ताल भी की.

विशाल गौतम के बयान ने चौंकाया

 पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान विशाल गौतम ने अपने बयान में बदलाव करते हुए शालू के बजाय सुब्रत का नाम लिया. विशाल ने पुलिस को बताया कि वारदात के लिए उसे सुब्रत ने कहा था और पुलिस के पकड़ने पर शालू का नाम लेने को कहा था. इसके बाद पुलिस ने विशाल के बयान का जांच में मिले अन्य साक्ष्यों से मिलान किया.पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने देर रात सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गुरुवार को सुब्रत को कोर्ट में पेशी कर जेल भेजेंगी.

5 सितंबर को हुई थी विनीत मनोचा की हत्या

बता दें कि कानपुर में 5 सितंबर को हुए हत्यकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था. 63 साल के दवा करोबारी अपने फ्लैट में मृत मिले थे.उनको हत्यारों ने 26 बार चाकू घोंपा था. जिस वक्त पिता की हत्या हो रही थी तब बेटे-बहू क्लब में पार्टी कर रहे थे. जब रात करीब 3 बजे घर लौटे तो पिता को बेडरूम में खून से लथपथ पाया और पुलिस को तुरंत कॉल कर घटना की जानकारी दी थी.  

ये Video भी देखें:|कानपुर हत्याकांड में नया सबूत? पार्टी VIDEO में बहू और बेटा डांस करते आए नजर| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-ससुर पर बरसते रहे चाकू और पार्टी में डांस करती रही कातिल बहू शालू, गाना लगवाया- तुम तो धोखेबाज हो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Kanpur Murder Case, Kanpur Businessman Killed, Kanpur Businessman Murder, Kanpur Murder Case Solve
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com