विज्ञापन

न Venue, न Creta.. आ गई Hyundai Bayon, 11 हजार में करें बुक, माइलेज होगी दमदार

Hyundai ने भारत में नई SUV Hyundai Bayon की ऑफिशियल बुकिंग 11 हजार रुपये में शुरू कर दी है. Generative AI वॉयस असिस्टेंट, 1.5L पेट्रोल इंजन, कंपनी-फिटेड CNG और 5-स्टार सेफ्टी से लैस इस कार की संभावित कीमतें और फीचर्स जानें.

न Venue, न Creta.. आ गई Hyundai Bayon, 11 हजार में करें बुक, माइलेज होगी दमदार
Hyundai Bayon

Hyundai Motor India ने अपनी नई SUV Hyundai Bayon की आधिकारिक बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है. ये इस त्योहारी सीजन में लॉन्च होने वाली यह SUV हुंडई के पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच के खाली गैप को भरेगी. इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी इसमें मिलने वाला इन-बिल्ट जेनेरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट है.

ये सफर के दौरान ड्राइवर से बिल्कुल इंसानों की तरह बातचीत करेगा. ये कार के फीचर्स को कंट्रोल करने में कैपेबल है. ग्राहक इस SUV को 11,000 रुपये की टोकन राशि के साथ Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट या देश भर के किसी भी Hyundai शोरूम पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं.

Hyundai Bayon साइज और मजबूती

Hyundai Bayon की कुल लंबाई लगभग 4.2 मीटर है. ये इसे वेन्यू से थोड़ा बड़ा और क्रेटा से थोड़ा छोटा बनाती है. हुंडई का दावा है कि फ्रेंडली कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद, इसके केबिन के भीतर यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम मिलता है. ये SUV Hyundai के ग्लोबल K Enhanced प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है.  इसे खासतौर से भारत में कड़े क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने के टारगेट के साथ डिजाइन किया गया है. इसमें पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए मजबूत बॉडी शेल और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम का बेहतरीन सपोर्ट मिलेगा.

Hyundai Bayon इंजन और गियरबॉक्स

Hyundai Bayon को कंपनी के सबसे भरोसेमंद और रिफाइंड 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाना तय है. ये 4-सिलेंडर इंजन 113 hp की पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये पहले से ही क्रेटा जैसी बड़ी कारों में अपनी पावर साबित कर चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल (6MT) और हुंडई का विशेष इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT - ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलेगा. इस सेगमेंट में पहली बार Hyundai Bayon के साथ कंपनी से फिटेड CNG का भी ऑप्शन दिया जाएगा. इस साइज कैटेगरी में कंपनी-फिटेड सीएनजी ऑफर करने वाली यह हुंडई की पहली कार होगी. इसके अलावा, भविष्य में इसमें एक तेज रफ्तार टर्बो-पेट्रोल इंजन भी शामिल किया जा सकता है.

SUV इंस्पायर्ड बोल्ड डिजाइन

Hyundai Bayon का लुक देखने में एक स्पोर्टी और बोल्ड क्रॉसओवर जैसा है. इसके फ्रंट में एक स्कलपेटेड बोनट और H-शेप की सिग्नेचर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं. इसके किनारों पर ज्योमिट्रिक व्हील आर्चेस, स्पोर्टी ब्लैक डोर क्लैडिंग और रूफ रेल्स दिए गए हैं जो इसे  SUV जैसा लुक देते हैं. कार का फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल एक सिंगल डिजाइन थीम के तहत बेहद खूबसूरत नजर आता है.

संभावित कीमतें और लॉन्च डेट

भारतीय बाजार में Hyundai Bayon की संभावित एक्स-शोरूम कीमतें 9.00 लाख से 17.00 लाख के बीच रहने की उम्मीद है. ये वेरिएंट, गियरबॉक्स और एआई फीचर्स के आधार पर तय होंगी. इस प्राइस रेंज के साथ ये सीधे तौर पर भारतीय बाजार में मौजूद कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट के बड़े खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी.

ये भी पढ़ें- नई Thar OG या Jimny, जानिए कितनी बनेगी EMI, बजट देखकर करें खरीदने का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai Bayon, Hyundai Bayon Booking, Hyundai Bayon Launch, Hyundai, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com